आज इंडिया समेत इन बाजारों में एंट्री मारेगा Google Pixel 10a..Samsung, OnePlus और iQOO के फोन्स से होगी सीधी भीड़न्त
Google आज अपनी A-सीरीज का नया स्मार्टफोन पेश करने जा रहा है। Google Pixel 10a भारत समेत कई मार्केट्स में लॉन्च किया जाने वाला है। पिछले साल आए Google Pixel 9a के बाद उम्मीद की जा रही थी कि इस बार आने वाले पिक्सल फोन में बड़े बदलाव होने वाले हैं। हालांकि, अभी तक सामने आए लीक ऐसा कह रहे हैं कि Google ने इस बार बड़े बदलावों के स्थान पर स्मार्ट बदलाव होने वाले हैं। Google Pixel A सीरीज हमेशा से उन लोगों के लिए रही है जो फ्लैगशिप जैसी कैमरा क्वालिटी और क्लीन एंड्रॉयड अनुभव चाहते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते। इसी फॉर्मूला को इस बार भी कायम रखा जाने वाला है।
Surveyटीजर से सामने आई कुछ डिटेल्स
टीजर आदि से फोन को लेकर कुछ डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। अगर डिजाइन को देखते हैं तो Google ने पहले ही इसका लुक टीज़ कर दिया है और यह काफी हद तक पिछले मॉडल जैसा ही दिखता है। फोन में 6.3 इंच का P-OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना नजर आ रही है, यह डिस्प्ले 2424 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसमें Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी मिलने वाला है।
परफॉरमेंस को लेकर सामने आई बड़ी डिटेल्स
अगर परफॉरमेंस को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इसमें Google का Tensor G4 चिपसेट दिया जा सकता है, साथ में 8GB LPDDR5X RAM और 128GB या 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं। अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी फोन का हिस्सा हो सकता है। बैटरी 5100mAh की हो सकती है, इस बार वायर्ड चार्जिंग स्पीड 45W तक जा सकती है। पिछले मॉडल के मुकाबले यह काफी ज्यादा है।
कैसा होने वाला है फोन में कैमरा
लीक आदि के अनुसार, कैमरा सेटअप में ज्यादा हार्डवेयर बदलाव नहीं दिख रहा है, फोन के बैक पर एक 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस हो सकता है, जबकि फ्रंट में 13 मेगापिक्सल कैमरा हो सकता है। Pixel की असली ताकत हमेशा उसकी इमेज प्रोसेसिंग रही है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि लो-लाइट फोटोग्राफी और HDR में सॉफ्टवेयर सुअपग्रेड हो सकते हैं।
अन्य फीचर्स
फोन Android 16 के साथ आ सकता है और सात साल तक OS व सिक्योरिटी अपडेट मिलने की संभावना भी नजर आ रही है, इसके अलावा इस फोन को IP68 रेटिंग दी जा सकती है। कलर ऑप्शन आदि को देखा जाए तो फोन को Obsidian, Fog, Lavender और Berry कलर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
कब और किस समय होने वाला है Pixel 10a का लॉन्च
लॉन्च टाइमिंग की बात करें तो यह फोन 18 फरवरी 2026 यानि आज रात 8 बजे IST आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। Google इस फोन को डायरेक्ट ही लॉन्च कर सकता है, इसके लिए कोई ईवेंट आदि नहीं है। भारत में Pixel 10a के प्राइस को देखा जाए तो इसे 49,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अमेरिका में फोन का प्राइस 499 डॉलर से शुरू हो सकता है, दुबई में करीब AED 1,829 के प्राइस में इसे लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि इंडिया के बाजार में Pixel 10a की सेल Flipkart, Google Store और चुनिंदा रिटेल पार्टनर्स के जरिए होगी, जबकि प्री-ऑर्डर 18 फरवरी से शुरू हो सकते हैं।
किन फोन्स से होगी आमने सामने की टक्कर?
एक बड़ा सवाल यह भी है कि अगर फोन को 50000 रुपये के अंदर के प्राइस में लॉन्च किया जाता है तो इंडिया में इसकी सीधी टक्कर OnePlus, Samsung और iQOO जैसे ब्रांड्स से कई फोन्स से होने वाली है। अगर Google कैमरा क्वालिटी और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट सही तरीके से पेश करता है, तो यह उन यूजर्स के लिए दमदार ऑप्शन हो सकता है जो कम झंझट में ज्यादा भरोसा चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी वाला नया फोन, ये फोन्स देंगे कड़ी टक्कर
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile