भारत में लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी वाला नया फोन, ये फोन्स देंगे कड़ी टक्कर
इस महीने की शुरुआत में XOS 16 की घोषणा के बाद, Infinix ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह साल 2026 में कंपनी का पहला स्मार्टफोन है और साथ ही ‘Note’ सीरीज के तहत एक नए लाइनअप की शुरुआत भी मानी जा रही है। यह फोन खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो स्लिम और हल्के डिजाइन के साथ कर्व्ड डिस्प्ले चाहते हैं, लेकिन बैटरी बैकअप से समझौता नहीं करना चाहते।
SurveyInfinix Note Edge की कीमत और ऑफर्स
Infinix Note Edge तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 21,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट 23,999 रुपये में मिलेगा और 8GB + 256GB वाला टॉप मॉडल 25,999 रुपये में उपलब्ध है। कंपनी SBI और ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत क्रमशः 19,999 रुपये, 21,999 रुपये और 23,999 रुपये हो जाती है।
यह स्मार्टफोन सिल्क फाइबर फिनिश, स्टेलर ब्लू और ल्यूनर टाइटेनियम कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। ग्राहक इसे Flipkart, Infinix की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर्स के तहत कंपनी एक बार मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट, कुल 24 महीने की वारंटी (12 महीने एक्सटेंडेड) और 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI सुविधा दे रही है।
Infinix Note Edge के स्पेसिफिकेशंस
Infinix Note Edge में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन से लैस है। फोन को IP65 रेटिंग मिली है और साथ ही इसमें वेट टच सपोर्ट भी दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर लगाया गया है।
कैमरा सेक्शन की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। फोन के कैमरा मॉड्यूल में एक्टिव हैलो लाइटिंग दी गई है, जिसे नोटिफिकेशन, कॉल और म्यूजिक के अनुसार कस्टमाइज़ किया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 13MP कैमरा मौजूद है।
सॉफ्टवेयर के तौर पर यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित XOS 16 पर चलता है। कंपनी ने 3 साल के Android अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। बैटरी की बात करें तो Infinix Note Edge में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
ये फोन्स देंगे कड़ी टक्कर
इस प्राइस सेगमेंट में Note Edge से पहले भी भारत में कई स्मार्टफोन्स मौजूद हैं जो इसे तगड़ी टक्कर दे सकते हैं। कुछ लेटेस्ट स्मार्टफोन्स की बात करें तो इस लिस्ट में OnePlus Nord CE, Motorola Edge 60 Fusion, Redmi Note 15 Pro, Realme P4 Power और Realme 15 शामिल हैं। ये स्मार्टफोन्स कीमत में तो नए Infinix Note Edge के आसपास हैं ही, साथ-साथ फीचर्स के मामले में भी पीछे नहीं हैं। इसलिए भारतीय बाज़ार में ये स्मार्टफोन्स नए Infinix फोन के लिए कड़ा मुकाबला साबित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Hello Bachhon: कब और कहां रिलीज़ होगी असली कहानी पर बनी ये सीरीज? देखें रिलीज़ डेट से लेकर कास्ट की डिटेल्स
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile