Google Meet ने जारी किया नया नोइज़ कैन्सिलेशन फीचर

HIGHLIGHTS

बैकग्राउंड नोइज़ को करेगा खत्म

बेहतर कॉलिंग एक्सपिरियन्स ऑफर करेगा यह फीचर

Google Meet ने जारी किया नया नोइज़ कैन्सिलेशन फीचर

Google अपने टेलीकॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म Meet पर पिछले कुछ समय से नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। आखिरकार, यूज़र्स को यह नयफ ईचर मिलना शुरू हो गया है। गूगल मीट के लिए नया नोइज़ कैन्सलेशन फीचर जारी कर दिया गया है और जैसा कि नाम से पता चलता है, यह फीचर बैकग्राउंड नोइज़ को खत्म करता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कंपनी ने अप्रैल में तीन अन्य फीचर्स के साथ इस फीचर की घोषणा की थी। VentureBeat की रिपोर्ट के मुताबिक, नोइज़ कैन्सिलेशन फीचर को G Suite यूज़र्स के लिए जारी किया गया है। फीचर को फेज़ मैनर में जारी किया जाएगा इसलिए इस महीने के आखिर तक सभी लोगों को यह फीचर मिल सकता है।

यह नया फीचर AI का उपयोग करके आवाज़ से नोइज़ को पहचानता है और बेहतर ऑन-कॉल एक्सपिरियन्स उपलब्ध कराने के लिए इसे फ़िल्टर करता है। अप्रैल में कंपनी द्वारा रिलीज़ किए गए पोस्ट्स से यही पता चलता है कि नया फीचर मीटिंग को किसी भी तरह की बाधा से बचाए रखने के लिए मीट बैकग्राउंड से बाहर के शोर को खत्म करेगा। नोइज़ कैन्सलेशन को आने वाले हफ्तों में G Suite Enterprise और एजुकेशन ग्राहकों के लिए G Suite Enterprise का इस्तेमाल करने वालों के लिए जारी किया जाएगा और बाद में फीचर को मोबाइल यूज़र्स के लिए लाया जाएगा।

नोइज़ कैन्सलेशन ऐसे मशीन लर्निंग मॉडल का उपयोग करता है जो शोर और आवाज़ के बीच अंतर करना जानता है। फ़िल्टरेशन का पूरा काम क्लाउड कम्प्यूटिंग के ज़रिए होता है। यूज़र की आवाज़ डिवाइस से गूगल डाटा सेंटर जाती है जो नई मचीं लर्निंग मॉडल से गुजरती है ताकि आसपास के नोइज़ को हटाया जा सके। यह प्रोसैस पूरा होने के बाद इसे री-एनक्रिप्ट किया जाता है और फिर गूगल मीट कॉल पर भेजा जाता है।

ब्लॉग में बताए गए अन्य फीचर्स में नया टाइल्ड लेआउट, हाई क्वालिटी विडियो और ऑडियो, नया लो-लाइट मोड शामिल हैं। लो-लाइट मोड को मोबाइल फोन यूज़र्स के लिए जारी भी किया जा चुका है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile