क्या आपने अपने फोन में Google Keeps Stopping जैसा नोटिफ़िकेशन लिखा देखा है? अगर हां तो बता दें कि ये Mi व Redmi के फोंस में ऐसा देखने को मिल रहा है और यह दिक्कत गूगल ऐप का उपयोग करने पर हो रही है। इस समस्या का सामना दुनियाभर के लोगों को झेलना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने इसकी शिकायत ट्विटर पर भी की है जिसमें बताया गया है कि फोन में Google App ओपन करते ही वह क्रैश हो रहा है। बता दें कि हाल ही में Google ने अपने एंडरोइड ऐप्स के लिए एक अपडेट जारी किया था जिसके बाद Mi व Redmi यूजर्स को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
अगर आप भी Mi व Redmi स्मार्टफोन यूजर्स हैं और आपके फोन में भी Google App क्रैश हो रही है तो यह खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है क्योंकि आज हम आपको बताएँगे कि किस तरह फोन की सेटिंग्स में थोड़ा सा बदलाव करने के बाद आप इस समस्या से छुटकारा पा सकेंगे। इसके लिए आपको कुछ ट्रिक्स फॉलो करने होंगे।
सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं।
इसके बाद वहां दिए गए Applications/Apps सेक्शन में जाएं.
इसके बाद आपको गूगल ऐप्स पर क्लिक करना होगा।
गूगल ऐप्स पर टैप करने के बाद आपको टॉप राइट साइड में तीन डोट्स मिलेंगे।
इन डोट्स पर क्लिक करें जिसके बाद आपको अनइन्स्टाल अपडेट पर टैप करना होगा।
Uninstall Update पर टैप करने के बाद फोन में गूगल का लेटेस्ट अपडेट डिलीट हो जाएगा।
इसके बाद आप चाहें तो फोन में ऑटो अपडेट को डिसेबल कर सकते हैं जिससे बाद में इस तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit HindiView Full Profile