एक रिपोर्ट के अनुसार इस स्मार्टफ़ोन की भारत में कीमत Rs. 25,799 रखी गई है, हालाँकि कंपनी ने इस स्मार्टफ़ोन के लॉन्च के बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
जिओनी S6 प्रो स्मार्टफ़ोन को चीन में जून महीने में पेश किया गया था, वहीँ इसकी कीमत 1999 Yuan (लगभग Rs 20,007) रखी गई है. अब एक रिपोर्ट के अनुसार, जिओनी S6 प्रो भारत में भी ऑफलाइन चैनल्स के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध हो गया है. हालाँकि कंपनी ने अभी तक इसको आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च नहीं किया है. इस फ़ोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ‘कमिंग सून’ के साथ लिस्ट किया गया है.
अभी कुछ समय पहले S6 प्रो को भारत की एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट डाटा ट्रैकिंग वेबसाइट, Zauba पर भी लिस्ट किया गया था. अगर इसके फीचर्स के बारे में बात करें तो जिओनी S6 प्रो स्मार्टफ़ोन गोल्ड, स्लिवर और रोज गोल्ड रंग में मिलेगा. इसमें मेटल बॉडी डिज़ाइन दिया गया है. इस स्मार्टफ़ोन में 5.5-इंच की फुल HD IPS 2.5D डिस्प्ले मौजूद है. इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है. यह फ़ोन 1.8GHz ओक्टा-कोर मीडियाटेक हेलिओ P10 (MT6755M) प्रोसेसर और 4GB रैम से लैस है. इसमें माली T860MP2 GPU भी मौजूद है. यह एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. साथ ही इसमें 3130mAh की बैटरी भी दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह 38.6 घंटों का टॉक टाइम देती है.
जिओनी S6 प्रो स्मार्टफ़ोन में 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है, स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के जरिये 128GB तक बढ़ाया जा सकता है. अगर इस स्मार्टफ़ोन के कैमरा सेटअप पर नज़र डालें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है. रियर कैमरे के साथ LED फ़्लैश भी दी गई है. साथ ही यह फ़ोन 8 मेगापिक्सल के फ्रंट फेसिंग कैमरे के साथ आता है. यह एक हाइब्रिड ड्यूल सिम स्मार्टफ़ोन है. इसमें 4G VoLTE, ब्लूटूथ, वाई-फाई, USB टाइप-C और GPS जैसे फीचर्स मौजूद हैं. इसका वजन 170 ग्राम है. इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है, जिसे होम बटन में ही दिया गया है.