Moto G30 पर पाएं Rs 4000 का तगड़ा डिस्काउंट, अब केवल Rs 10,999 में हो सकता है Moto G30 आपका

HIGHLIGHTS

Rs 10,999 में मिल रहा है Moto G30

Moto G30 पर पाएं Rs 4000 का डिस्काउंट

Flipkart पर सस्ते में मिल रहा है Moto G30 स्मार्टफोन

Moto G30 पर पाएं Rs 4000 का तगड़ा डिस्काउंट, अब केवल Rs 10,999 में हो सकता है Moto G30 आपका

ई-कॉमर्स वैबसाइट फ्लिपकार्ट पर कई स्मार्टफोन पर अक्सर बढ़िया ऑफर दिए जाते हैं और इसी दौरान मोटोरोला के लेटेस्ट फोन Moto G30 पर भी Rs 4000 का तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। फोन के खास फीचर्स में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी शामिल है। Moto G30 केवल एक वेरिएंट 4GB रैम व 64GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत Rs 14,999 है लेकिन फ्लिपकार्ट के Rs 4000 के डिस्काउंट के बाद इसे Rs 10,999 में सेल किया जा रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

साथ ही आप फोन को Rs 10,350 के एक्स्चेंज ऑफर में भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा, फोन को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 5 प्रतिशत कैशबैक भी मिल रहा है।

Moto G30 Specs

Moto G30 में 6.5 इंच की मैक्स विजन डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले है। फोन एंडरोइड OS पर काम करता है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है। फोन में 64GB स्टोरेज मिल रहा है जिसे माइक्रो SD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Moto G30 में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसे 20W टर्बो पॉवर चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में क्वाड रियर कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेन्सर है। फोन के फ्रंट पर 13MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile