एक नया स्मार्टफोन (new smartphone) खरीदने से पहले हम सबसे पहले उसका बजट निर्धारित करते हैं कि हमें किस रेंज का फोन लेना है। अहम बात यह भी है कि अधिकतर लोग कम कीमत में अच्छा फोन लेना चाहते हैं। अगर आप भी सस्ती कीमत में एक बढ़िया स्मार्टफोन लेना चाह रहे हैं Flipkart के इस ऑफर पर ध्यान देना चाहिए। दरअसल, फ्लिपकार्ट (flipkart) पर इंफिनिक्स हॉट 10 प्ले (Infinix Hot 10 Play) को काफी कम कीमत में सेल कर रहा है। इंफिनिक्स का यह फोन पहले से ही बजट रेंज में आता है और अब इसे पहले से अधिक कीमत में घर ले जाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Airtel का यूजर्स को बड़ा तोहफा, इस रिचार्ज प्लान में अब मिलेगा पहले से ज्यादा डेटा, देखें बदलाव
फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर मिली जानकारी के मुताबिक, इस फोन को ग्राहक 8,299 रुपये में खरीद सकते हैं, और जानकारी के लिए बता दें कि इस फोन को भारत में 8,499 रुपये में पेश किया था, जो कि इसके 4जीबी+64जीबी स्टोरेज के लिए है।
इस फोन की सबसे खास बात इसकी 6000mAh बैटरी, 6.82 इंच का HD+ डिस्प्ले और डुअल कैमरा सेटअप है।
यह भी पढ़ें: BSNL केवल 29 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ दे रहा 1GB डेटा, देखें क्यूँ है Airtel-Jio-Vi से बेहतर
Infinix Hot 10 Play एंडरोइड 10 OS पर काम करता है। डिस्प्ले की बात की जाए तो फोन में 6.8 इंच की HD+ TFT IPS डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप पर एक वॉटरड्रॉप स्टाइल नौच है और इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.66 प्रतिशत है। परफॉर्मेंस को बढ़िया बनाने के लिए डिवाइस में 2.3GHz मीडियाटेक हीलियो G35 SoC का इस्तेमाल किया गया है और फोन में 4GB रैम व 64GB स्टोरेज मिल रहा है जिसे माइक्रो SD कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: इस डिजिटल वर्ल्ड में किसी दूसरे अकाउंट में चले गए हैं पैसे तो घबराएं नहीं, बस चुटकी में हो जाएगा काम
Infinix Hot 10 Play में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का मुख्य सेन्सर है और यह एक AI लेंस के साथ काम करता है। कैमरा सेटअप के साथ एक क्वाड LED फ्लैश दी गई है और यह स्लो मोशन विडियो, डॉकयुमेंट मोड आदि फीचर्स के साथ आया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है जो एक LED फ्लैश के साथ मौजूद है। फ्रंट कैमरा में AI पोर्टरेट, 3D फेस ब्युटी मोड, वाइड सेल्फी मोड, AR एनीमोजी, AR फेस नोटिओन डिटेक्शन शामिल है।