Nokia के इन चार फोंस को मिला नया अपडेट

Nokia के इन चार फोंस को मिला नया अपडेट
HIGHLIGHTS

जल्द ही भारत में Nokia 7 Plus, Nokia 7.1, Nokia 6.1 Plus और Nokia 6.1 यूनिट्स को OTA के ज़रिए यह अपडेट प्राप्त होना शुरू हो जाएगा।

ख़ास बातें

  • Nokia 7 Plus, Nokia 7.1, Nokia 6.1 Plus और Nokia 6.1 को मिला नया अपडेट
  • OTA के ज़रिए मिलेगा यूज़र्स को नया अपडेट

 

HMD ग्लोबल ने अपने चार नोकिया फोंस के लिए नया अपडेट निकाला है। इन फोंस में Nokia 7 Plus, Nokia 7.1, Nokia 6.1 Plus और Nokia 6.1 शामिल हैं। इन यूनिट्स को भारत में मार्च एंड्राइड सिक्योरिटी अपडेट मिल रहा है और आने वाले दिनों में OTA (ओवर-दा-एयर) के ज़रिए डिवाइसेज़ को यह अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। सभी यूनिट्स को 3.51F बिल्ट मिलेगा और ये अपडेट्स एंड्राइड 9 पाई पर आधारित हैं।

Nokia 7 Plus के लिए जारी हुए अपडेट का साइज़ 375.3MB है जबकि  Nokia 7.1 के लिए जारी किए गए अपडेट का साइज़ 342.9MB है और बात करें Nokia 6.1 Plus और Nokia 6.1 की तो इन दोनों फोंस के लिए आए अपडेट का साइज़ क्रमश: 339.8MB और 530.7MB है। इसके अलावा, NokiaPowerUser की रिपोर्ट के मुताबिक कम्पनी ने इराक़ में Nokia 1 स्मार्टफोन के लिए मार्च सिक्योरिटी पैच को रिलीज़ कर दिया गया है। यह अपडेट V1.550 बिल्ड के साथ आता है। यह सिस्टम स्टेबिलिटी इम्प्रूवमेंट्स के साथ आता है और यही इम्प्रूवमेंट्स Nokia 7 Plus, Nokia 7.1, Nokia 6.1 Plus, और Nokia 6.1 डिवाइसेज़ को भी मिलने वाले हैं। 

अगर हम Nokia 7 Plus स्मार्टफोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफोन को भारत में एक 6-इंच की 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। साथ ही इस स्मार्टफोन को भी 6000 सीरीज के एल्युमीनियम से निर्मित किया गया है। स्मार्टफोन में आपको ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 660 चिपसेट मिल रहा है। इस स्मार्टफोन को कार्ल ज़िस लेंस के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा कंपनी इस स्मार्टफोन को लॉन्च करते हुए ऐसा कहा है कि यह नोकिया की ओर से 2 दिन की बैटरी लाइफ के वादे के साथ लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को आप ब्लैक कॉपर और वाइट कॉपर रंगों में ले सकते हैं। 

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

और पढ़ें

Nokia X71 स्नेपड्रैगन 660 और 6GB रैम के साथ गीकबेंच पर आया नजर

Nokia 5.1 के लिए जारी हुआ एंड्राइड 9.0 पाई अपडेट

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo