Flipkart के फ्लैगशिप फेस्ट में एप्पल, शाओमी और मोटोरोला के ये फोन हुए सस्ते

HIGHLIGHTS

आईफोन 11 हुआ सस्ता

12 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा फ्लिपकार्ट फ्लैगशिप फेस्ट

मोटोरोला और शाओमी के फोन पर है तगड़ा

Flipkart के फ्लैगशिप फेस्ट में एप्पल, शाओमी और मोटोरोला के ये फोन हुए सस्ते

Flipkart भारत में फ्लैगशिप फेस्ट का आयोजन कर रहा है जो 12 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलने वाला है। सेल के दौरान कई फ्लैगशिप फोंस पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। लिस्ट में शामिल फोंस में एप्पल, सैमसंग, विवो, शाओमी और अन्य कई ब्रांड शामिल हैं। फ्लिपकार्ट अक्सर नई-नई सेल का आयोजन करता है तो अगर आप भी सेल का लाभ उठाना चाहते हैं तो तगड़े डिस्काउंट के साथ इन फोंस को खरीद सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फ्लिपकार्ट ने सेल के लिए बजाज Finserv के साथ साझेदारी की है जिसकी बदौलत यूजर्स नो कॉस्ट EMI सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं। आज हम आपको कुछ शानदार फोन पर मिल रहे ऑफर के बारे में बता रहे हैं।

Apple iPhone 11

iPhone 11 के बेस वेरिएंट की कीमत 48,999 रुपए है और सेल के दौरान इस फोन को नो कॉस्ट EMI पर खरीद सकते हैं। फोन को आप हर महीने 7,840 रूपये की EMI पर खरीद सकते हैं।

Moto Razr 5G

फोल्डेबल फोन Moto Razr 5G को 1,49,999 रूपये में लॉन्च किया गया था। इस सेल में आप फोन को 99,999 रूपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा आप इसे 16,670 रूपये प्रति माह की नो कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं।

LG Wing

ड्यूल OLED स्विवेल डिस्प्ले वाला LG Wing 80,000 रूपये के बजाए 29,999 रूपये में मिल रहा है। आप इसे 5000 रूपये प्रति माह की नो कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं।

Oppo Reno Pro 5G

Oppo Reno Pro 5G की बात करें तो इसे सेल में 39,990 रूपये की कीमत में सेल किया जा रहा है। इस फोन को हर महीने 3000 रूपये की ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।

Xiaomi Mi 10T

स्नैपड्रैगन 865 द्वारा संचालित Mi 10T भी लिस्ट में शामिल है। इस फोन को फ्लिपकार्ट की सेल में 25,499 रूपये के दाम में बेचा जा रहा है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile