Flipkart Electronics Sale में Rs 4000 डिस्काउंट के साथ मिल रहा है रियलमी का तगड़ा 5G फोन

HIGHLIGHTS

Rs 4000 डिस्काउंट के साथ खरीदें Realme X7 Pro 5G

फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रोनिक सेल में पाएं बेहतरीन ऑफर

रियलमी का 5G फोन बेहद सस्ते दाम में उपलब्ध

Flipkart Electronics Sale में Rs 4000 डिस्काउंट के साथ मिल रहा है रियलमी का तगड़ा 5G फोन

Flipkart Electronics Sale शुरू हो गई है जिसके दौरान आपको कई स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। सेल के दौरान आप Realme X7 Pro 5G  को बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट की इस सेल में फोन पर Rs 4000 का डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन की खासियत में 8GB रैम, 65W फास्ट चार्जिंग और 32MP सेल्फी कैमरा शामिल है। फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रोनिक सेल में Realme X7 Pro पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर और इसके स्पेक्स के बारे में जानें…

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme X7 Pro स्पेक्स

Realme X7 Pro में 6.55 इंच की फुल HD+ AMOLED स्क्रीन मिल रही है जिसके फ्रंट पर पंच-होल दिया गया है और इसमें फ्रंट कैमरा मौजूद है। डिस्प्ले को 120Hz की रिफ्रेश रेट और गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। डिस्प्ले के अंदर ही फिंगरप्रिंट रीडर मौजूद है। इसका मेजरमेंट 8.5mm है और इसका वज़न 184 ग्राम है। Realme X7 Pro MediaTek Dimensity 1000+ प्रॉसेसर द्वारा संचालित है जो ओक्टा-कोर CPU और Mali-G77 GPU के साथ मिल कर काम करता है। फोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है।

Realme X7 Pro में क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है जो Sony IMX686 सेन्सर है और दूसरा कैमरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। इसके अलावा, फोन में 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ सेन्सर है। X7 Pro में 4,500mAh की बैटरी मिल रही है जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। रियलमी का दावा है कि फोन को 35 मिनट में 0 से 100% चार्ज किया जा सकता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile