Croma Everything Apple Sale: iPhone 17 अब 44,768 रुपये में? जानिए पूरी डील कैसे मिलेगी
अगर आप नया iPhone लेने का इंतजार कर रहे थे, तो Croma की Everything Apple Sale आपके लिए बड़ा मौका लेकर आई है। यह सेल 20 फरवरी से 8 मार्च तक देशभर के Croma स्टोर्स पर चल रही है और इसमें iPhone, MacBook, iPad और AirPods पर भारी छूट मिल रही है। सबसे ज्यादा चर्चा में है Apple iPhone 17, जो अब आपको 50,000 रुपये के अंदर के प्राइस में मिल सकता है। आइए जानते है कि क्या आपको इस फोन को इस डील में खरीदना चाहिए या आपको iPhone 18 सीरीज का इंतज़ार ही करना चाहिए।
SurveyiPhone 17 मात्र 44,768 रुपये में कैसे मिलेगा?
iPhone 17 (256GB बेस वेरिएंट) को पिछले साल 82,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। सेल के दौरान कई ऑफर्स को जोड़कर इसकी ईफेक्टिव कीमत 44,768 रुपये तक लाई जा सकती है।
ऑफर्स का पूरा ब्रेकडाउन:
- बैंक कैशबैक: 2,000 रुपये तक
- 2% कूपन डिस्काउंट: 1,658 रुपये
- पुराने फोन का एक्सचेंज वैल्यू: 23,500 रुपये तक
- अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस: 8,000 रुपये तक
- TATA Neu Coins डिस्काउंट: 4,974 रुपये तक
इन सभी ऑफर्स को मिलाकर कीमत घटकर 44,768 रुपये तक पहुंच सकती है।
अगर आपके पास TATA Neu Coins नहीं हैं, तब भी बाकी ऑफर्स के साथ कीमत लगभग 47,768 रुपये तक आ सकती है। इसके अलावा, आप EMI ऑप्शन आदि का चुनाव करके भी फोन को खरीद सकते हैं। यह आपको लगभग लगभग 4,145 रुपये महीने में मिल सकता है।
iPhone 17 में क्या है खास?
Apple iPhone 17 में 6.3-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें ProMotion सपोर्ट के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के अलावा Ceramic Shield 2 आदि भी मिलता है। इस फोन में एक 48MP मेन + 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा कैमरा मिलता है, इसके अलावा फोन में एक 18MP Center Stage फ्रंट कैमरा भी मिलता है। इसके अलावा इसमें IP68 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस क्षमता भी है। फोन को कंपनी ने Lavender, Sage Green, Mist Blue, Black और White कलर में पेश किया था।
क्या यह डील सच में फायदेमंद है?
अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करने की सोच रहे हैं, तो यह ऑफर काफी आकर्षक हो सकता है। 82,900 रुपये की कीमत वाला डिवाइस लगभग आधी कीमत पर मिलना एक बड़ा मौका माना जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अधिकतम छूट पाने के लिए सभी शर्तें पूरी करनी होंगी, जैसे एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी।
सेल कब तक चलेगी?
Croma की Everything Apple Sale 20 फरवरी से 8 मार्च तक चलेगी। ऑफर स्टॉक और उपलब्धता पर निर्भर हो सकते हैं, इसलिए जल्दी निर्णय लेना बेहतर हो सकता है।
अपग्रेड का सही समय?
अगर आप Apple इकोसिस्टम में अपग्रेड करना चाहते हैं, तो यह सेल एक मजबूत मौका दे रही है। खासकर एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स के साथ iPhone 17 की ईफेक्टिव कीमत काफी कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Gold Silver Rates: सोना 1.59 के पार, चांदी 2.64 तक उछली, जानें 23 फरवरी का ताज़ा भाव
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile