Gold Silver Rates: सोना 1.59 के पार, चांदी 2.64 तक उछली, जानें 23 फरवरी का ताज़ा भाव

Gold Silver Rates: सोना 1.59 के पार, चांदी 2.64 तक उछली, जानें 23 फरवरी का ताज़ा भाव

Gold Silver Rates: चांदी की कीमतों (आज का चांदी का भाव, aaj ka chandi ka bhav) में इस समय मजबूती का माहौल बना हुआ है और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा ट्रंप टैरिफ से जुड़े फैसले के बाद सर्राफा बाजार की गतिविधियों पर खास नजर रखी जा रही है। बाजार खुलने से पहले उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में चांदी का भाव सभी टैक्स सहित 2.64 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा मूल्य बढ़कर 2,52,042 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। ध्यान देने वाली बात है कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अन्य सूत्रों के अनुसार आज चांदी का भाव

वैश्विक बाजार की बात करें तो हाजिर चांदी 80.5 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी का भाव (silver jewellery rates) बढ़कर 2,74,900 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि इससे पहले यह 2,70,000 रुपये प्रति किलो था। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार सोमवार सुबह तक कीमत 2,50,314 रुपये प्रति किलो रही।

बीते दिन चांदी का भाव

अगर पिछले कारोबारी सत्र पर नजर डालें तो शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में वैश्विक मजबूती के असर से चांदी 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर चांदी में 2.55 प्रतिशत की तेजी आई और यह 80.5 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

आज सोने की कीमत

सोने की कीमतों में (आज का सोने का भाव, aaj ka sone ka bhav) भी उतार-चढ़ाव जारी है और ट्रंप टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बुलियन बाजार के रुख पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में सोना सभी टैक्स सहित 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। MCX पर सोने का वायदा भाव सुबह तक 1,56,993 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। बता दें कि 29 जनवरी को वायदा बाजार में सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच चुका था।

अन्य सूत्रों के अनुसार आज सोने का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 5,027.13 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत (gold jewellery rates) बढ़कर 1,59,420 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि IBJA के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह तक यह 1,55,066 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

बीते दिन सोने का भाव

पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को वैश्विक संकेत मजबूत रहने से दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने में तेज उछाल देखा गया। कीमत 850 रुपये बढ़कर 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 30.83 डॉलर यानी 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,027.13 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: कॉमेडी का खज़ाना है 2 घंटे 28 मिनट की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, हंस-हंस कर दुख जाएगा पेट, IMDb रेटिंग 7.4

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo