Confirm! इस दिन धमाकेदार Entry मारेगा Lava का अपकमिंग 5G Phone, कीमत होगी पॉकेट फ़्रेंडली
Lava Blaze Pro 5G को भारत में 26 सितंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।
यूट्यूब वीडियो में स्मार्टफोन के फ्रन्ट और बैक डिजाइन को टीज़ किया गया है।
यह डिवाइस भारत में 15000 रुपए के अंदर की कीमत में आने की उम्मीद है।

Lava ने कुछ दिन पहले अपने अगले 5G फोन के लॉन्च को टीज़ किया था और अब आखिरकार इसकी लॉन्च डेट की भी पुष्टि हो गई है। Lava Mobiles के यूट्यूब चैनल पर एक टीज़र रिलीज़ किया गया है जिससे खुलासा हुआ है कि Lava Blaze Pro 5G को भारत में 26 सितंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यूट्यूब वीडियो में स्मार्टफोन के फ्रन्ट और बैक डिजाइन को टीज़ किया गया है।
Lava Blaze Pro 5G Design
टीज़र से खुलासा हुआ है कि Blaze Pro 5G में फ्लैट किनारे दिए जाएंगे और बॉटम बेजल पर ऑडियो जैक, माइक्रोफोन, USB-C पोर्ट और एक स्पीकर ग्रिल शामिल होगा। ऐसा लगता है कि डिस्प्ले पंच-होल के ऊपर दिया गया ईयरपीस स्टीरियो आउटपुट के लिए एक स्पीकर की तरह भी काम कर सकता है। यह डिवाइस एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होने की उम्मीद है, हालांकि यह टीज़र में नजर नहीं आया है।
Lava Blaze Pro 5G के ग्रेडिएन्ट व्हाइट कलर के बैक पैनल पर LED फ्लैश के साथ 50-मेगापिक्सल ड्यूल-कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा बैक पैनल के निचले बाएं कोने पर Lava 5G ब्रांडिंग देखी जा सकती है।
हाल ही के एक लीक के मुताबिक Lava Blaze Pro 5G में डायमेंसिटी 6020 चिपसेट दिया जाएगा। यह डिवाइस भारत में 15000 रुपए के अंदर की कीमत में आने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा होना अभी बाकी है।
Lava Blaze Pro 5G को Blaze 5G से ऊपर रखा जाएगा जो अक्टूबर 2022 में 9,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। Lava Blaze 5G में 6.52-इंच की IPS LCD HD+ 90Hz डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन 8-मेगापिक्सल फ्रन्ट कैमरा, 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, डायमेंसिटी 700 चिपसेट, 8GB तक रैम, 128GB इंटरनल स्टोरेज, 5000mAh बैटरी, 10W चार्जिंग सपोर्ट, एंड्रॉइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम और एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
Digit Hindi को WhatsApp Channels पर फॉलो करें और अपने फोन पर पाएँ टेक्नॉलॉजी जगत से जुड़ा हर अपडेट और लेटेस्ट खबरें! फॉलो करने के लिए क्लिक करें!
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile

