Tecno Phantom V Flip 5G vs Samsung Galaxy Z Flip 5: किस में कितना दम?
Tecno Phantom V Flip 5G स्मार्टफोन को आखिरकार इंडिया के मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है।
Tecno Phantom V Flip स्मार्टफोन में एक 64MP का डुअल कैमरा सेटअप है।
यहाँ आप Tecno Phantom V Flip और Samsung Galaxy Z Flip 5 की तुलना देख सकते हैं।

Tecno Phantom V Flip 5G स्मार्टफोन को आखिरकार इंडिया के मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इस Foldable Phone के लॉन्च के साथ ही Tecno ने अपने Foldable Phones के Portfolio को बढ़ा दिया है।
यह Clamshell Design में आने वाला स्मार्टफोन MediaTek Dimensity Chipset के साथ लॉन्च हुआ है। इसके अलावा इसमें 4000mAh की बैटरी भी है। स्मार्टफोन में एक Circular External Display है, इसके अलावा इसमें ग्राहकों को लेदर फिनिश बैक पैनल मिलता है। जो इस फोन के लुक में चार चाँद लगा देता है।
Tecno Phantom V Flip स्मार्टफोन में एक 64MP का डुअल कैमरा सेटअप है। इस फोन में एक 32MP का सेल्फी कैमरा भी है। फोन में आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलती है। कंपनी के कहना है कि Tecno के इस Foldable Phone में एक हाई-स्ट्रेन्थ अल्ट्रा-थिन डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें ड्रॉप शेप हिन्ज भी है, जो आपको एक अलग ही अनुभव देता है।
Smartphone को Android 13 पर लॉन्च किया गया है, इसके अलावा कंपनी का कहना है कि फोन को 2 साल केलिए एंड्रॉयड OS अपडेट और 3 साल के लिए सिक्युरिटी अपडेट मिलने वाला है। स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 49999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है, इस फोन को Samsung Galaxy Z Flip 5 से कड़ी टक्कर मिल रही है।
इस फोन में एक 3.26-इंच की External Display दी गई है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में एक 10MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है। isसके अलावा फोन में एक 12MP का डुअल कैमरा सेटअप है। फोन को एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च किया गया था। फोन में 3700mAh की बैटरी भी मिलती है।
फोन को 99999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। आइए अब जानते है कि आखिर Tecno Phantom V Flip और Samsung Galaxy Z Flip 5 में क्या अंतर है।
Tecno Phantom V Flip vs Samsung Galaxy Z Flip 5: specifications और Feature
Tecno Phantom V Flip 5G स्मार्टफोन में एक 6.6-इंच की FHD+ AMOLED (Foldable) डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा Samsung Galaxy Z Flip 5 में एक 6.7-इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X (Foldable) डिस्प्ले मिलती है।
इतना ही नहीं, Tecno Phantom V Flip में एक 1.32-इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले मिलती है। Samsung Galaxy Z Flip 5 में एक 3.4-इंच की Super AMOLED डिस्प्ले है।
Tecno Phantom V Flip के प्रोसेसर आदि की चर्चा करें तो इस फोन में MediaTek Dimensity 8050 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा Samsung Galaxy Z Flip 5 में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है।
रैम और स्टॉरिज के बारे में चर्चा करते हैं तो पता चलता है कि Tecno Phantom V Flip में 8GB की LPDDR4X रैम मिलती है। हालांकि Samsung Galaxy Z Flip 5 में भी 8GB की LPDDR5X रैम मिलती है। जहां Tecno के फोन में 256GB स्टॉरिज मिलती है, वहाँ Samsung के Foldable Phone में ग्राहकों को 256GB स्टॉरिज के साथ 512GB स्टॉरिज भी मिलती है।
Tecno Phantom V Flip में एक 64MP का RGBW कैमरा मिलता है, फोन में एक 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी है। हालांकि इसके अलावा इस फोन में एक 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है।
इसके अलावा Samsung Galaxy Z Flip 5 में 12MP का वाइड ऐंगल लेंस और एक 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस फोन में मिलता है। इस फोन में एक 10MP का सेल्फी कैमरा भी है।
दोनों ही फोन्स में 5G सपोर्ट के अलावा USB Type C Port हैं। इसके अलावा Tecno के Foldable Phone में एक 4000mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W की फास्ट चार्जिंग से लैस है।
इसके अलावा Samsung Galaxy Z Flip 5 में एक 3700mAh की बैटरी है, जो 25W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। फोन में 15W Qi Wireless charging और Wireless Powershare सपोर्ट भी है।
Digit Hindi को WhatsApp Channels पर फॉलो करें और अपने फोन पर पाएँ टेक्नॉलॉजी जगत से जुड़ा हर अपडेट और लेटेस्ट खबरें! यहाँ क्लिक करके फॉलो करें!
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.
View full profile

