Digit.in

WhatsApp Passkey कैसे और क्यों अलग है OTP वेरीफिकेशन से… यहाँ जानिए सबकुछ | Tech News

Highlights

WhatsApp की ओर से कथित तौर पर WhatsApp के Latest Feature यानि WhatsApp Passkey की टेस्टिंग की जा रही है।

इस फीचर को कुछ बीटा टेस्टर्स के माध्यम से एंड्रॉयड सिस्टम पर चेक किया जा रहा है।

WhatsApp के पास पहले से ही SMS पर आधारित OTP Verification System है।

WhatsApp Passkey कैसे और क्यों अलग है OTP वेरीफिकेशन से… यहाँ जानिए सबकुछ | Tech News

WhatsApp की ओर से कथित तौर पर WhatsApp के Latest Feature यानि WhatsApp Passkey की टेस्टिंग की जा रही है। इस फीचर को कुछ बीटा टेस्टर्स के माध्यम से एंड्रॉयड सिस्टम पर चेक किया जा रहा है।

हालांकि कुछ लोगों को इस नए फीचर को लेकर इसलिए संशय हो रहा है क्योंकि अभी हाल ही में WhatsApp की ओर से WhatsApp Accounts के लिए एक SMS पर आधारित OTP वेरीफिकेशन को डिप्लॉइ किया गया था।

क्यों OTP Verifications से अलग है WhatsApp Passkey?

असल में हम जानते हैं कि WhatsApp के पास पहले से ही SMS पर आधारित OTP Verification System है। हालांकि मानकर चलिए कि आज किसी ऐसी जगह पर फंस जाते हैं यहाँ आपके पास न तो सेल्यलर डेटा है और न ही यहाँ आपको इंटरनेट कनेक्टिविटी मिल रही है।

अब ऐसी स्थिति में आप अपने व्हाट्सएप अकाउंट को किसी दूसरे डिवाइस में कैसे लॉगिन करेंगे? इसके अलावा अगर कहीं ऐसी स्थिति फंस जाती है यहाँ आप SMS के जरिए अपने फोन पर OTP प्राप्त नहीं कर पाते हैं।

OTP verifications VS WhatsApp passkey

इस जगह पर एंट्री होती है WhatsApp Passkey की। अब आप समझ ही गए होंगे कि आखिर WhatsApp OTP Verifications सिस्टम से क्यों और कैसे WhatsApp Passkey अलग है।

इसके अलावा अगर आप इसे सही प्रकार से समझना चाहते हैं तो आइए जानते है कैसे WhatsApp Passkey, WhatsApp OTP verification से कैसे अलग है। अगर हम WAbetaInfo की एक रिपोर्ट पर गौर करें तो Passkey Feature आपके WhatsApp Account में बिना किसी समस्या के साइन करने के लिए बेस्ट है।

WhatsApp Passkey नंबर, कैरेक्टर का एक कॉमबिनेशन हो सकता है, जो आपकी पहचान को प्रमाणित करता है। इसके अलावा इस फीचर के माध्यम से यह भी सुनिश्चित होता है कि केवल आधिकारिक डिवाइस ही वेरीफाइड हों।

इस फीचर की मदद से WhatsApp यूजर्स को यह आजादी देने वाला है कि वह अपने Biometric जैसे फिंगरप्रिन्ट, फेस या स्क्रीन लॉक को भी अपनी पहचान के लिए इस्तेमाल करें।

WhatsApp passkey how its work

इसके अलावा OTP verification में दोनों ही प्राइमेरी और सेकन्डेरी डिवाइस में लॉगिन करने के लिए एक OTP को दर्ज करना होता है। अकाउंट वेरीफिकेशन के लिए व्हाट्सएप की ओर से एक OTP भेजा जाता है, इस OTP को दर्ज करने के बाद ही आप WhatsApp Acocunt में लॉगिन कर सकते हैं।

WhatsApp Passkey कैसे काम करने वाला है?

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Google के पास जीमेल में पहले से ही एक ऐसा ही सिस्टम है। इस सिस्टम के माध्यम से आप अपनी फिंगरप्रिन्ट के माध्यम से आप अपने अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं। यह passkey आपके डिवाइस में ही स्टोर रहती हैं। इन्हें आप डिवाइस के पासवर्ड मैनेजर में देख सकते हैं।

इसके अलावा बहुत से एंड्रॉयड यूजर्स की ओर से गूगल के ऑटोफिल सपोर्ट का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा माना जा रहा है कि WhatsApp Passkey को iPhones के लिए भी लाया जा सकता है।

WhatsApp Passkey how to create in simple steps

WhatsApp Passkey की उपलब्धता

WhatsApp ने Passkey Feature को कुछ लिमिटेड एंड्रॉयड यूजर्स के लिए शुरू कर दिया है। हालांकि सभी यूजर्स के लिए स्टेबल अपडेट को आगामी अपडेट में लाया जाने वाला है। हालांकि जिन यूजर्स के पास बीटा टेस्टिंग अकाउंट है, वह इस फीचर को इस समय इस्तेमाल कर रहे हैं।

Digit Hindi को WhatsApp Channels पर फॉलो करें और अपने फोन पर पाएँ टेक्नॉलॉजी जगत से जुड़ा हर अपडेट और लेटेस्ट खबरें! यहाँ क्लिक करके फॉलो करें!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles