Realme 8 5G भारत में हो चुका है लॉन्च, क्या है भारत का सस्ता 5G फोन?

HIGHLIGHTS

Realme 8 5G में दी गई है 90Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले

Rs 14,999 में लॉन्च हुआ Realme 8 5G

Realme 8 5G ट्रिपल रियर कैमरा से है लैस

Realme 8 5G भारत में हो चुका है लॉन्च, क्या है भारत का सस्ता 5G फोन?

Realme 8 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। इस डिवाइस की स्पेसिफिकेशन 4G वर्जन से अलग है। Realme 8 5G मीडियाटेक के नए डायमेंसिटी 700 चिपसेट द्वारा संचालित है। डिवाइस में बड़ी डिस्प्ले दी गई है जिसकी रिफ्रेश रेट 90Hz है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme 8 5G: सस्ता 5G स्मार्टफोन

Realme 8 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 14,999 है। वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का दाम Rs 16,999 है। डिवाइस की सेल 28 अप्रैल से शुरू होगी और ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट और रियलमी.कॉम पर सेल किया जाएगा।

Realme 8 5G launched in India

Realme 8 5G स्पेक्स

Realme 8 5G में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.5 प्रतिशत है और ब्राइटनेस 600निट्स है। डिस्प्ले FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आई है और इसके टॉप पर पंच-होल दिया गया है जिसमें एक सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 5G SoC द्वारा संचालित है जो 7nm प्रोसेस पर बनाया गया है।

चिपसेट को Mali-G57 MC2 GPU का साथ दिया गया है। Realme 8 5G एंडरोइड 11 OS पर आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है। डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जर भी मिल रहा है।

Realme 8 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें एक 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है जो PDAF के साथ आता है। दूसरा कैमरा 2MP का मैक्रो सेन्सर और तीसरा 2MP मोनोक्रोम सेन्सर है। फोन के फ्रंट पर 16MP का सोनी IMX471 सेन्सर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लुटूथ 5.0, GPS और USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile