आसुस ज़ेनफोन 3 मैक्स स्मार्टफ़ोन FHD डिस्प्ले और 4G VoLTE सुपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा, इसके अलावा इसमें 16MP का रियर कैमरा PDAF, लेज़र ऑटोफोकस और f/2.0 अपर्चर के साथ होगा.
अगर इस स्मार्टफ़ोन के स्पेक्स पर चर्चा करें तो इसे दो वैरिएंट्स में पेश किया जायेगा, इसे 5.2-इंच और 5.5-इंच की डिस्प्ले के साथ अलग अलग वर्ज़न में पेश किया जायेगा. इसके अलावा स्मार्टफ़ोन मेटल यूनीबॉडी के साथ 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा. इसके अलावा आपको बता दें कि इस स्मार्टफ़ोन में शानदार बैटरी मौजूद होने के कारण यह 38 दिन का स्टैंड बाय टाइम और 17 घंटे का टॉक टाइम देने में सक्षम है. इसके अलावा इसमें रिवर्स चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा. इसका मतलब है कि इसे आप एक चार्जर की तरह या पॉवर बैंक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने दूसरे डिवाइस भी इससे चार्ज कर सकते हैं.
इसके अलावा कुछ अन्य स्पेक्स की चर्चा करें तो ये FHD डिस्प्ले के साथ 4G VoLTE को भी सपोर्ट करता है. और इसमें ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 3GB की रैम भी मौजूद है साथ ही आपको बता दें कि इसमें आपको 32GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है जिसे आप 128GB तक माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा भी सकते हैं.
कैमरा की बात करें तो फ़ोन में 16MP का रियर कैमरा PDAF, लेज़र ऑटोफोकस और f/2.0 अपर्चर के साथ होगा. और 8MP का फ्रंट कैमरा भी इसमें सेल्फी के लिए दिया गया है. इसके अलावा आपको बता दें कि फ़ोन के दोनों ही कैमरा FHD रेजोल्यूशन पर विडियो शूट कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. फ़ोन एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है. और इसकी कीमत भी 15 हजार के आसपास होने वाली है.