Apple iPhone 12 Mini कंपनी का सबसे पहला मिनी मॉडल है, हालांकि Apple iPhone 12 Mini को कंपनी की ओर से बंद कर दिया गया है लेकिन अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आप इसे Flipkart और Amazon India से बेहद ही कम कीमत में यानि बेस्ट डील और डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। आप iPhone 12 Mini को मात्र 21,999 रुपये की कीमत में अपने घर ले जा सकते हैं। Apple iPhone 12 Mini को एक ऐसे फोन के तौर पर लॉन्च किया गया था, जो सस्ता होने के साथ ही छोटा भी है। हालांकि इसमें फ्लैग्शिप स्पेक्स मिलते हैं।
अगर आप iPhone 12 Mini को खरीदना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि यह इस समय 53,999 रुपये की कीमत में Flipkart पर लिस्ट है। हालांकि इस कीमत में 5,901 रुपये का डिस्काउंट भी शामिल है। इसके अलावा अगर आप HDFC Bank Credit और Debit Card के अलावा EMI लेनदेन करते हैं तो आपको 2000 रुपये का ऑफ भी मिलने वाला है।
अगर यह ऑफर आपको मिलते हैं तो फोन की कीमत 51,999 रुपये रह जाती है। इसके अलावा आपको इस फोन पर 30000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यानि आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके 30000 रुपये की बचत कर सकते हैं। अब आपको बैंक ऑफर, डायरेक्ट डिस्काउंट और एक्सचेंज के बाद यह फोन मात्र 21,999 रुपये की कीमत में मिल जाने वाला है। हालांकि एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन पर निर्भर करता है, यानि अगर आपका पुराना फोन अच्छी कंडीशन में है तो आपको अच्छा खासा ऑफर मिल सकता है।
iPhone 12 Mini के स्पेक्स और फीचर
Apple iPhone 12 Mini में आपको एक 5.4-इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले मिलती है। इतना ही नहीं, फोन में आपको A14 Bionic प्रोसेसर मिलता है। iPhone 12 Mini में आपको 12MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन को 69,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile