Xiaomi Redmi के इन फ़ोन्स को नहीं मिलेगा Android 9 Pie अपडेट

Xiaomi Redmi के इन फ़ोन्स को नहीं मिलेगा Android 9 Pie अपडेट
HIGHLIGHTS

Android 8.0 Oreo के साथ लॉन्च हुए थे दोनों डिवाइस

Oreo-based MIUI 10 की है फ़ोन्स में मौजूदगी

Android 9 Pie अपडेट के लिए फिलहाल Redmi 6 और Redmi 6A पर लगी रोक

Xiaomi ने अपने Redmi 6 और Redmi 6A डिवाइस को Android 8.0 Oreo के साथ पिछले साल यानी 2018 में लॉन्च किया था। इसके बाद फ़ोन्स को  MIUI 10 और  Android 9 Pie से अपडेट करने का कंपनी ने वादा किया था। वहीँ अब Redmi 6 और Redmi 6A डिवाइस को Oreo-based MIUI 10 से अपडेट तो कर दिया है लेकिन अब इन दोनों ही फ़ोन्स को Android 9 Pie अपडेट दिए जाने पर रोक लग गयी है।

Xiaomi अब अपने बजट फ़ोन्स Redmi 6 और Redmi 6A को Android 9 Pie का अपडेट नहीं देगा।  चीनी कंपनी जिस फर्मवेयर पर इन दोनों फ़ोन्स को अपडेट देने के लिए काम कर रही थी, उसे फिलहाल के लिए रोक दिया है। ऐसे में दोनों डिवाइस को लेटेस्ट Android OS नहीं मिल सकेगा। वहीँ ऐसा हो सकता है कि Xiaomi, MIUI अपडेट को Redmi 6 और Redmi 6A के लिए समय-समय पर उपलब्ध कराती रहे। OS अपडेट को लेकर यह सस्पेंशन MIUI फोरम्स पर (via GSMArena) पर नज़र आया जहाँ “Change of Plan, Suspension of Recruitment” हाई लाइट किया गया था।

Xiaomi  द्वारा Redmi 6 के सभी डिवाइस को MIUI 10.2.2.0 Stable ROM ग्लोबली उपलब्ध कराये दो महीने हो चुके हैं। इससे पहले स्मार्टफोन को MIUI 10 build Beta वर्ज़न मिल चुका है वहीँ Redmi 6A यूज़र्स को पहले से ही स्टेबल ROM वर्ज़न दिया जा चुका था। Redmi 6 के लिए MIUI 10 Global Stable ROM version 10.2.2.0 Android 8.1 Oreo आधारित है। अपडेट V10.2.2.0.OCGMIXM बिल्ड के साथ आता है।

Xiaomi ने Redmi 6 और Redmi 6A के लिए December 2018 security patch भारत में रोल आउट किया था जिससे कई बग्स को फिक्स किया गया था। शुरुआत में फ़ोन्स को सितम्बर 2018 में Oreo-based MIUI 9 अपडेट मिला था लेकिन बाद में इसे MIUI 10 से अपडेट किया गया।  Redmi 6A की 2GB RAM/16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ कीमत 5,999 रुपए थी वहीँ 2GB RAM/ 32GB के साथ अब कीमत 6,499 रुपए है। Redmi 6,की शुरूआती कीमत 7,999 रुपए है जो 3GB RAM/32GB वैरिएंट में आता है और 3GB RAM/64GB को 8,499 रुपए में खरीदा जा सकता है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo