मोटोरोला, लेनोवो के 4G डिवाइसों पर एयरटेल का 2000 रुपये का कैशबैक

HIGHLIGHTS

इस ऑफर के तहत, Moto C 3,999 रुपये में, Moto E4 6,499 रुपये में तथा लेनोवो K8 Note 10,999 रुपये में उपलब्ध है.

मोटोरोला, लेनोवो के 4G डिवाइसों पर एयरटेल का 2000 रुपये का कैशबैक

'मेरा पहला स्मार्टफोन' पहल के तहत दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने मोटोरोला और लेनोवो के चुनिंदा 4G स्मार्टफोन्स पर 2,000 रुपये के कैशबैक ऑफर की घोषणा की है. मोटोरोला के दो प्रसिद्ध स्मार्टफोन्स -Moto C, Moto E4 और लेनोवो का K8 Note इस ऑफर के साथ उपलब्ध है. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस ऑफर के तहत, Moto C 3,999 रुपये में, Moto E4 6,499 रुपये में तथा लेनोवो K8 Note 10,999 रुपये में उपलब्ध है.

भारती एयरटेल के मुख्य विपणन अधिकारी ने एक बयान में कहा, "हम अधिक से अधिक ग्राहकों की पहुंच के भीतर स्मार्टफोन लाने के लिए मोटोरोला के साथ मिलकर काम कर रहे हैं."

मोटोरोला मोबिलिटी इंडिया और लेनोवो एमबीजी इंडिया के प्रबंध निदेशक सुधीन माथुर ने कहा, "यह एयरटेल के ग्राहकों के लिए 4G में अपग्रेड करने तथा मोटोरोला और लेनोवो स्मार्टफोन के सार्थक अनुभवों का आनंद उठाने का एक बढ़िया अवसर है."

IANS

IANS

Indo-Asian News Service View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo