6000mAh की बैटरी के साथ आने वाले इन फोंस का नहीं है मुकाबला, जानें किस प्राइस में आते हैं
अगर आप एक अच्छे बैटरी लाइफ वाला मोबाइल फोन खोज रहे हैं तो आप सही जगह पर हैं
आज हम आपको 6000mAh बैटरी वाले फोंस के बारे में बताने वाले हैं, जो बेहद ही कम कीमत में आते हैं
मात्र 6000mAh बैटरी ही नहीं बल्कि अन्य फीचर्स भी इन मोबाइल फोंस में लाजवाब हैं
भारत बजट स्मार्टफोन का बड़ा मार्केट है और ऐसे में स्मार्टफोन कंपनियों की तरफ से बाज़ार में बहुत से स्मार्टफोंस पेश करती हैं जो बेस्ट स्पेक्स ऑफर करती हैं। आज हम आपको ऐसे बजट स्मार्टफोंस के बारे में बता रहे हैं जो 6000mAh की दमदार बैटरी से लैस हैं। इन फोंस की कीमतें बेहद ही कम हैं। डिवाइस में 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
SurveyRealme C25s
Realme C25s में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है और इसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। फोन मीडियाटेक हीलियो G85 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है। फोन एंडरोइड 11 पर आधारित रियलमी UI 2.0 पर काम करता है। फोन में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए Realme C25s में ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। फोन में दूसरा कैमरा 2MP ब्लैक एंड व्हाइट सेन्सर और तीसरा 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पर 8MP का कैमरा मिल रहा है। Realme C25s में 6000mAh बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy M21
गैलेक्सी M21 में 6.4 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है और यह 91% स्क्रीन रेश्यो ऑफर करती है तथा कम्पनी ने डिवाइस को गोरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ उतारा है। फोन को मिडनाईट ब्लू और रैवेन ब्लैक विकल्प में उतारा है। कैमरा की बात करें तो Galaxy M21 में ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है जिसमें प्राइमरी कैमरा 48MP, का है और एक 5MP का डेप्थ सेंसर तथा 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा में नाईट मोड और प्रो मोड आदि भी मिल रहे हैं।
Poco M3
नोकिया 3.4 मोबाइल फोन में आपको एक 6.3-इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है, यह एक पंच-होल कटआउट से भी लैस है। जिसे सेल्फी कैमरा के लिए यहाँ रखा गया है। फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 460 प्रोसेसर मिल रहा है, यह एक ओक्टा-कोर प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें आपको एड्रेनो 610 GPU भी मिल रहा है। फोन में आपको 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज ऑप्शन मिल रही है। इसके अलावा अगर आप स्टोरेज को बढ़ाना चाहते है तो आपको इसे बढ़ाने का भी अवसर कंपनी की ओर से दिया जा रहा है, स्टोरेज को आप 512GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन को अभी के लिए एंड्राइड 10 का सपोर्ट दिया गया है, हालाँकि जल्द ही इसे एंड्राइड 11 पर अपग्रेड किया जाने वाला है।
Redmi 9 Power
Redmi 9 Power मोबाइल फोन को इंडिया के मार्किट में 6.53-इंच की FHD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा चुका है, इस मोबाइल फोन में आपको डिस्प्ले पर एक वाटरड्राप नौच मिल रहा है, जो आपको सेल्फी कैमरा के लिए फोन में नजर आने वाला है। इस स्क्रीन को गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक प्लास्टिक बिल्ड मिल रहा है।
Realme Narzo 20
Realme Narzo 20 में 6.5 इंच की HD+ 1600 x 720 पिक्सल की डिस्प्ले दी गई है। Realme Narzo 20 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 2MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो नौच के अंदर है। Narzo 20 मीडियाटेक हीलियो G85 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है जिसे 4GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन के स्टोरेज़ को माइक्रो SD कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है और यह रियलमी UI पर काम करता है।
Moto G9 Power
Moto G9 Power मोबाइल फोन में आपको एक 6.8-इंच की एक HD+ IPS डिस्प्ले मिल रही है। फोन में आपको ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नेप ड्रैगन 662 प्रोसेसर और 4GB की रैम मिल रही है। अगर कैमरा आदि की बात की जाए तो फोन में आपको एक 64Mp का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 2MP का सेकेंडरी कैमरा भी देखने को मिलेगा यह एक मैक्रो लेंस है, हालाँकि इसके अलावा फोन में आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile