48MP कैमरे वाला सैमसंग का यह तगड़ा फोन हुआ बेहद सस्ता, बहुत कम है नई कीमत
Samsung के तगड़े फोन की कीमत में भरी गिरावट देखी गई है
आपको बता देते है कि Samsung Galaxy A21s मोबाइल फोन की कीमत देश में पहले ही कम थी लेकिन अब इसे और भी ज्यादा कम कीमत में लिया जा सकता है
Samsung Galaxy A21s की नई कीमत को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!
सैमसंग ने अपने सैमसंग गैलेक्सी A21s की कीमत में भारी कटौती की है। आपको बता देते है कि सैमसंग के इस जानें मानें फोन की कीमत में कटौती की यह जानकारी मुंबई आधारित एक रिटेलर यानी महेश टेलीकॉम की ओर से मिल रही है। इसके अनुसार Samsung Galaxy A21s फोन के दोनों ही वैरिएंट की कीमत में कटौती हुई है।
Surveyयहाँ आपको बता देते है कि सैमसंग गैलेक्सी A21s के बेस वैरिएंट को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल में मात्र Rs 13,999 में ख़रीदा जा सकता है, इसके अलावा आपको बता देते है कि इसके यानी सैमसंग गैलेक्सी A21s के एक अन्य मॉडल यानी 6GB रैम और 64GB स्टोरेज को आप मात्र Rs 14,999 में खरीद सकते हैं।
यहाँ आपको बता देते है कि महेश टेलीकॉम की ओर से सामने आई रही इस खबर को अमेज़न इंडिया पर देखा जा सकता है, क्योंकि यहाँ इन दोनों ही फोंस की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। हालाँकि अगर हम सैमसंग इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट पर जाते हैं तो यहाँ अभी भी इन फोंस की उसी कीमत को देखा सकता है, जो पहले थी। इसका मतलब है कि सैमसंग की खुद की वेबसाइट पर सैमसंग गैलेक्सी A21s के किसी भी मॉडल की कीमत में गिरावट नहीं आई है।
#SamsungA21s New MOP 4/64 -₹13999 and 6/64 -₹14999 effective today https://t.co/McoS6jaYi7
— Mahesh Telecom (@MAHESHTELECOM) February 12, 2021
Samsung Galaxy A21s के स्पेसिफ़िकेशन्स और फीचर
अगर हम स्पेक्स आदि की बात करते हैं तो आपको बता देते है कि Samsung Galaxy A21s मोबाइल फोन में आपको सैमसंग का ही ओक्टा-कोर Exynos 850 प्रोसेसर और माली-G52 GPU भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 6.5-इंच की HD+ डिस्प्ले भी मिल रही है, आप इस मोबाइल फोन में मिल रही स्टोरेज को भी बढ़ा सकते हैं। आपको बता देते है कि माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से आप स्टोरेज को 512GB तक बढ़ा सकते हैं।
अगर फोन में मौजूद यानी सैमसंग के इस फोन में अगर कैमरे आदि को देखा जाए तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक चार कैमरा वाला रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, इस फोन में आपको एक 48MP का प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल रहा है, फोन में एक 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस भी मिल रहा है। फोन के फ्रंट पर आपको एक 13MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। यहाँ अंत में आपको बता देते है कि सैमसंग के इस मोबाइल फोन में आपको एक 5000mAh की बैटरी मिल रही है, इसके अलावा यह 15W की फ़ास्ट चार्जिंग से लैस है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile