Xiaomi के इन 11 फोंस को मिलेगा एंड्राइड Q बीटा अपडेट

Xiaomi के इन 11 फोंस को मिलेगा एंड्राइड Q बीटा अपडेट
HIGHLIGHTS

शाओमी के 11 फोंस को मिलेगा नया अपडेट

Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro को 2020 की शुरुआत में मिलेगा नया अपडेट

Xiaomi अपने 11 स्मार्टफोंस के नाम का खुलासा किया है जिन्हें एंड्राइड Q बीटा अपडेट मिलेगा। इनमें से 9 स्मार्टफोंस को 2019 की चौथी तिमाही में यह अपडेट मिलेगा जबकि दो फोंस को 2020 की पहली तिमाही में नया अपडेट मिलेगा। कम्पनी ने अपने आधिकारिक MIUI फॉरम पर यह ऐलान किया है।

इन फोंस को 2019 की चौथी तिमाही में एंड्राइड Q बीटा अपडेट मिलेगा:

Xiaomi Mi 9

Xiaomi Mi 9 SE

Xiaomi Mi Mix 2S

Xiaomi Mi Mix 3

Xiaomi Mi 8

Xiaomi Mi 8 Pro

Xiaomi Mi 8 Explorer

Redmi K20 Pro 

Redmi K20

इन दो फोंस को 2020 की पहली तिमाही में एंड्राइड Q बीटा अपडेट मिलेगा:

Redmi Note 7 Pro

Redmi Note 7

यह ध्यान देना होगा कि इन 11 फोंस में से Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 ही केवल भारत में उपलब्ध है। हालांकि, कम्पनी 15 जुलाई को भारत में रेड्मी की फ्लैगशिप सीरीज़ को भारत में लॉन्च करने वाली है। पहले रुमर्स सामने आए थे कि इस सीरीज़ को भारत में Poco ब्रांड के तहत पेश किया जाएगा लेकिन अब माना जा रहा है कि ऐसा नहीं होगा।

स्पेक्स की बात करें तो कंपनी ने Redmi K20 Pro को 7वीं जनरेशन के in-display fingerprint scanner के साथ पेश किया है।  Redmi K20 और K20 Pro स्मार्टफोन NFC सपोर्ट के साथ आता है। Redmi K20 Pro स्मार्टफोन में 6.39 इंच की full HD+ रेज्यूलेशन वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है।इस स्मार्टफोन में नॉच डिस्प्ले नहीं दी गई है इसमें फ्रंट कैमरे के लिए पॉप-अप मैकेनिज्म दिया गया है।

इस स्मार्टफोन का आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91 परसेंट है। कंपनी का दावा है कि Redmi K20 Pro की डिस्प्ले HDR content को सपोर्ट करती है। Pro वैरिएंट AI स्मार्ट ऑप्टिमाइजेशन के साथ आता है जो इसकी बैटरी की परफॉर्मेंस को बढ़ता है। इसके साथ ही ये स्मार्टफोन 3.5 एमएम जैक के साथ आता है।कंपनी Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को Snapdragon 855 चिपसेट के साथ लॉन्च कर रही है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo