Report: 108MP कैमरा वाला Mi Note 10 जल्द भारत में होगा launch
549 euros (Rs 43,205 लगभग) से शुरू होता है प्राइस
भारत में जल्द होने वाला है लॉन्च
चीनी इलेक्ट्रॉनिक जायंट Xiaomi ने हाल ही में अपने 108MP कैमरा वाले Mi Note 10 को ग्लोबली लॉन्च किया था और इसका प्राइस 549 euros (Rs 43,205 लगभग) रखा गया था। ग्लोबल launch के कुछ समय बाद ही डिवाइस को भारत में लाने की ख़बरें आने लगी हैं। 91mobiles की नई रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi अपने Mi Note 10 smartphone को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। अभी launch date का खुलासा नहीं हुआ है। फोन को भारत में Rs 45,000 की श्रेणी में पेश किए जाने की उम्मीद है।
Mi Note 10 Specifications
Mi Note 10 में 6.47 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है और इसका रेज़ोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। और डिस्प्ले के टॉप पर एक डॉट नौच दिया गया है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और कंट्रास रेश्यो 400000:1 रहेगा। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट द्वारा संचालित है। फोन को 6GB/8GB रैम तथा 128GB/256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा।
Mi Note 10 के कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 108MP का प्राइमरी कैमरा, पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए 12MP का सेंसर, 5MP का टेलीफ़ोटो लेंस (50x डिजिटल ज़ूम के साथ), 5x ऑप्टिकल ज़ूम और 10x हाइब्रिड ज़ूम के साथ 20MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर तथा मैक्रो शॉट्स के लिए 2MP का सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, डॉट नौच में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है ज़ूमिंग कैपबिलिटी के अलावा, Mi Note 10 AI ब्यूटी, AI सीन रेकोग्निशन, पोर्ट्रेट मोड, सुपर नाईट सीन मोड और 4K विडियो शूटिंग कैपबिलिटी ऑफर करता है।
Mi Note 10 में 5260mAh की बैटरी रखी गई है जो 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस NFC, Hi-Res Audio सपोर्ट करता है। Xiaomi का Mi Note 10 दुनिया का पहला फोन है जिसे अल्ट्रा-थिन ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया गया है।
Mi Note 10 Price
Mi Note 10 के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट का प्राइस 549 Euros (Rs 43,205 लगभग) से शुरू होता है जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 649 Euros(Rs. 51,105 लगभग) रखी गई है।
Digit Hindi
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile