Dell Latitude 9510 को भारत में किया गया लॉन्च, कीमत है Rs 1,49,000

Dell Latitude 9510 को भारत में किया गया लॉन्च, कीमत है Rs 1,49,000
HIGHLIGHTS

Rs 1,49,000 में लॉन्च हुआ Dell Latitude 9510

Dell Optimiser सॉफ्टवेयर से है लैस

Dell Latitude 9510  ने भारत में लेटेस्ट बिज़नस फोकस्ड लैपटॉप के तौर पर एंट्री ली है। इस लैपटॉप को CES 2020 में दिखाया गया था। Laptop में 15 इंच की डिस्प्ले दी गई है और इसे 14 इंच लैपटॉप का फॉर्म-फैक्टर दिया गया है। मशीन 34 घंटे की बैटरी लाइफ, 5G रैडी डिज़ाइन और Dell Optimiser सॉफ्टवेयर ऑफर करती है जो कि AI आधारित सिस्टम ओप्टिमाइज़र है। लैपटॉप दो वेरिएंट्स में आएगा एक स्टैंडर्ड क्लैमशेल लैपटॉप और 2 इन 1 कन्वर्टिबल लैपटॉप होगा। यह पहला प्रोजटेक्ट एथेना सर्टिफाइड कमर्शियल PC है जो इंटेल की 10th Gen vPro CPUs द्वारा संचालित होगा।

Dell Latitude 9510 की भारतीय कीमत

Dell Latitude 9510 की कीमत Rs 1,49,000 से शुरू होती है। यह एक बिज़नस-सेंट्रिक लैपटॉप है। डेल सेल पर प्री-सेट कांफिग्रेशन नहीं दे रहा है, और आपको इसके लिए डेल की वैबसाइट पर जाना होगा और आगे की कार्यवाही के लिए रिप्रेजेंटेटिव का इंतज़ार करना होगा।

Dell Latitude 9510 स्पेक्स

Dell Latitude 9510 पहला लैपटॉप है जो इंटेल के प्रोजेक्ट एथेना प्रोग्राम द्वारा सर्टिफाइड है। Latitude 9510 कंपनी का सबसे छोटा और हल्का बिज़नस PC है आर इसका वज़न 1.4kg के लगभग है।

Dell Latitude 9510 में 15.6 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है और इसे एल्युमिनियम बॉडी दी गई है और यह 2 इन 1 मॉडल है और उसे टच पैनल और इसे गोरिला ग्लास DX प्रोटेक्शन दिया गया है। लैपटॉप में 10th Gen Intel Core i7 vPro CPU और 5G मॉडम मिलेगा। इसके अलावा, 16GB रैम और 1TB PCIe NVMe SSD से लैस है।   

कनैक्टिविटी के लिए दो टाइप-C ठंडरबोल्ट 3 पॉर्ट्स, एक USB Type-A (USB 3.2) पोर्ट, एक माइक्रो SD कार्ड रीडर, एक ऑप्शनल स्मार्टकार्ड रीडर और एक हैडफोन जैक दिया गया है। Latitude 9510 में Dell Optimiser प्रोग्राम दिया गया है जो बैकग्राउंड में आपके यूसेज को मॉनिटर करता है और यह ऐप लॉन्च करने में मदद करता है या लैपटॉप को ऑटोमेटिकली लॉक और अनलॉक करने का भी काम करता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo