अब आसानी से फोटो बनेगा वीडियो, YouTube Shorts और Google Photos में आया AI, जानें क्या सब बदलेगा

अब आसानी से फोटो बनेगा वीडियो, YouTube Shorts और Google Photos में आया AI, जानें क्या सब बदलेगा

Google ने अपने दो बेहद लोकप्रिय प्लेटफॉर्म YouTube Shorts और Google Photos में जनरेटिव AI की मदद से नई क्षमताएं जोड़ दी हैं. अब यूजर्स किसी भी फोटो को आधार बनाकर वीडियो जनरेट कर सकते हैं और AI इफेक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें खुद को पानी में गोता लगाते देखना या एनिमे स्टाइल में खुद को बदलना शामिल हो सकता है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

YouTube Shorts में आया AI Playground

YouTube Shorts यूजर्स के लिए अब एक नया “AI Playground” टैब जोड़ा गया है. इसके जरिए यूजर अपने क्रिएटिव वीडियो को AI के जरिए एनिमेशन, स्केच, 3D और कॉमिक स्टाइल में बदल सकते हैं. बस कैमरा खोलें, “Effects” आइकन दबाएं और फिर “AI” सेलेक्ट करें. वहां आपको एक से बढ़कर एक AI इफेक्ट्स मिलेंगे, जैसे Remix, जो आपकी सेल्फी को एनिमे या स्केच में बदल सकता है.

Google ने यहां Veo 2 टेक्स्ट-टू-वीडियो मॉडल को इंटीग्रेट किया है, जो पूरी प्रक्रिया को सहज बनाता है. आने वाले महीनों में कंपनी इसका अपग्रेडेड वर्जन Veo 3 भी पेश करने वाली है, जिससे AI क्रिएशन की क्वालिटी और रीयलिज़्म बढ़ जाएगा.

Google Photos में भी नए AI फीचर्स

सिर्फ YouTube Shorts ही नहीं, बल्कि Google Photos ऐप में भी अब Create Tab के तहत नई AI वीडियो जनरेशन सुविधाएं उपलब्ध हैं. यूजर्स अब अपनी तस्वीरों को सिर्फ एक क्लिक में एनिमेट कर सकते हैं- जैसे दो दोस्तों को एक जैसे लुक में दिखाना, स्कूबा डाइविंग मोमेंट बनाना, या पुराने फोटो को मूविंग स्टोरी में बदलना.

Create Tab को अभी अमेरिका में रोलआउट किया गया है और अगस्त से यह अन्य देशों में भी पहुंचना शुरू होगा. Photos में AI की मदद से अब ड्रॉइंग को भी असल तस्वीरों में बदला जा सकता है.

किसे मिलेगा फायदा?

यह अपडेट फिलहाल अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में यूज़र्स के लिए उपलब्ध है. Google ने पुष्टि की है कि आने वाले महीनों में इन सुविधाओं को अन्य देशों में भी लॉन्च किया जाएगा.

YouTube के CEO Neal Mohan ने पहले ही संकेत दे दिया था कि Shorts में जनरेटिव AI का प्रयोग तेजी से बढ़ेगा. अब YouTube, Shorts और Google Photos तीनों ही प्लेटफॉर्म्स पर AI के प्रयोग से कंटेंट क्रिएटर्स को नई क्रिएटिव फ्रीडम मिलने जा रही है.

यह भी पढ़ें: भूकंप आने से पहले ही जोर-जोर से बजने लगेगा फोन! आज ही ऑन कर लें ये सेटिंग, 2 मिनट में हो जाएगा सेट

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo