Xiaomi Mi True Wireless Earphones और Mi Electric Scooter Pro किये गए पेश

Xiaomi Mi True Wireless Earphones और Mi Electric Scooter Pro किये गए पेश

आपको बता देते हैं कि Xiaomi Mi 9T और Mi Band 4 को लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने अपने Mi True Wireless Earphones और Mi Electric Scooter Pro को स्पेन में पेश कर दिया है। हालाँकि इन्हें चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। आपको बता देते हैं कि Mi True Wireless Earphones के द्वारा आपको लगभग 10 घंटे का प्लेबैक मिल रहा है, यह केस के साथ का समय है। 

इसके अलावा यह आपके डिवाइस से केस को खोलने के साथ ही ऑटोमैटिक तौर पर कनेक्ट हो जाते हैं। इसमें आपको बढ़िया टचकण्ट्रोल दिए गए हैं। इसमें आप मात्र टैप या डबल टैप करके प्ले/पॉज म्यूजिक, आंसर/एंड कॉल और एक्टिव वॉयस असिस्टेंट आदि कर सकते हैं।

Mi True Wireless Earphones स्पेसिफिकेशन्स 

आपको बता देते हैं कि इसमें आपको Bluetooth 4.2, AAC HD एडवांस ऑडियो कोडेक मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको म्यूजिक प्लेबैक और वॉयस असिस्टेंट के लिए टच कण्ट्रोल मिल रहे हैं। इसके अलावा इसमें आपको 7nm Neodymium आयरन बोरोन मैग्नेटिक + टाइटेनियम-प्लेटेड डायग्राम डायनामिक रिंग्स स्पीकर यूनिट के अलावा ट्री-बैंड बैलेंस मिल रहा है।

इसके अलावा इसमें आपको मोनौरल और बिऔरल वियर मिल रहा है, इसके अलावा इसमें एक खास बात यह भी है कि अगर आप अपने एक कान से एयरफोन को हटा देते हैं तो म्यूजिक अपने आप ही बजना बंद हो जाता है। इसके अलावा 30 मिनट तक चलने के बाद यह अपने आप ही बंद हो जाता है। इसमें आपको लगभग 3 घंटे का बैटरी बैकअप मिल रहा है। इसके अलावा चार्जिंग केस के साथ आपको यह लगभग 10 घंटे का बैकअप मिल रहा है। 

हालाँकि अगर हम Mi Electric Scooter Pro की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि यह आपको एक पोर्टेबल फोल्डिंग डिजाईन के साथ मिल रहा है, जो आपको लगभग एक ही बार चार्ज करने पर लगभग 45Km की रेंज मिल रही है। इसका क्लाइबिंग एंगल 12 डिग्री है। इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड 25Km/h है। इसके अलावा इसमें आपको एक इन-बिल्ट LED मल्टी-फंक्शन डिस्प्ले मिल रही है। इसमें आपको डबल ब्रैकिंग सिस्टम भी मिल रहा है। इसके अलावा आपको एक बैटरी सेवर फीचर भी इसमें मिल रहा है। 

अगर कीमत की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि Mi True Wireless Earphones आपको लगभग 79.99 यूरो यानी लगभग Rs 6,280 में मिलने वाले हैं, इसके अलावा आपको बता देते हैं कि आपको स्कूटर प्रो लगभग 499 यूरो यानी लगभग Rs 39,170 की कीमत में मिलने वाला है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo