Xiaomi Mi Sports Shoes 2 भारत में 4 अप्रैल को सेल के लिए होगा उपलब्ध

Xiaomi Mi Sports Shoes 2 भारत में 4 अप्रैल को सेल के लिए होगा उपलब्ध
HIGHLIGHTS

Xiaomi की ओर से भारत में पिछले महीने ही अपने Sports Shoes 2 के लिए क्राउडफंडिंग की शुरुआत कर दी थी, अब सामने आ रहा है कि यह शूज 4 अप्रैल को भारत में सेल के लिए आने वाले हैं।

Xiaomi की ओर से भारत में पिछले महीने ही अपने Sports Shoes 2 के लिए क्राउडफंडिंग की शुरुआत कर दी थी, अब सामने आ रहा है कि यह शूज 4 अप्रैल को भारत में सेल के लिए आने वाले हैं। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि इसी महीने Xiaomi की ओर से बेकर्स के लिए शिपिंग की शुरुआत भी हो चुकी है। 

हालाँकि इन सब चीजों के बाद आखिरकार लम्बे इंतज़ार के बाद अब Xiaomi Mi Sports Shoes 2 को भारत में 4 अप्रैल मिडनाइट से सेल के लिए लाया जाने वाला है। आपको बता देते हैं कि Xiaomi Mi Sports Shoes 2 में आपको Uni-Moulding Process जो है, वह शॉक-अब्सोर्बेंट हैं। इसके अलावा इसका डिजाईन भी एंटी-स्लिप है। इसके अलावा आप इन्हें मशीन भी वॉश कर सकते हैं। 

Xiaomi Mi Sports Shoes 2 की सबसे बड़ी खासियत 

Xiaomi के इन जूतों का निर्माण 5-इन-वन Uni-Moulding तकनीक के सस्थ निर्मित किया गया है, जो 5 अलग अलग मटेरियल्स से निर्मित है, ताकि पहने के बाद लम्बे समय तक आप किसी भी वियर डैमेज से सुरक्षित रहें। इस तकनीक के माध्यम से जूतों में की गई सिलाई लम्बे समय तक टिकी रहती है, और इसके बाद आप भी लम्बे समय तक जूतों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा इसका 10-फिशबॉन स्ट्रक्चर बैलेंस को बढ़ाता है, इसके अलावा जरुरी आर्च सपोर्ट भी आपको प्रदान करता है, इसके अलावा अलग आप फिसलने के डर से परेशान रहते हैं, तो इसकी भी अब आपको जरूरत नहीं है।

इसके अलावा इसके सस्पेंशन को काफी मज़बूत बनाया गया है, ताकि इम्पैक्ट का ज्यादा असर आपपर न हो। इसके अलावा इसमें आपको स्ट्रोंग ग्रिप के साथ बेहतरीन फॉरवर्ड मोमेंटम भी मिल रहा है।

मशीन में आप इन्हें साफ़ कर सकते हैं, इसका मतलब है कि गंदे हो जाने पर आपको इनके लिए ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं है, यह बड़ी आसानी से आपके कपड़ों की मशीन में ही साफ किये जा सकते हैं।

आपको अब अंत में बता देते हैं कि आप इन Xiaomi Mi Sports Shoes 2 को ब्लू, ब्लैक और डार्क ग्रे रंगों में ले सकते हैं, इसके अलवा इनकी कीमत क्राउडफंडिंग के लिए Rs 2,499 रखी गई है। हालाँकि कंपनी ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी है कि जब यह सेल पर जायेंगे तो यह कुछ महंगे हो सकते हैं।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

ये भी पढ़ें:​

Airtel और Jio की भीडंत में कौन निकला आगे?

BSNL की Bharat Fiber सर्विस हुई लॉन्च…

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo