आपके घर को स्मार्ट होम बनाने के लिए शाओमी ने लॉन्च किए दो नए डिवाइस

आपके घर को स्मार्ट होम बनाने के लिए शाओमी ने लॉन्च किए दो नए डिवाइस
HIGHLIGHTS

Mi 360 Home Security Camera 2K Pro को किया गया लॉन्च

Mi Smart Clock देगी स्मार्ट एक्सपिरियन्स

जानें Mi 360 Home Security Camera 2K Pro और Mi Smart Clock की कीमत

शाओमी ने यूरोपीय बाज़ार में दो नए स्मार्ट डिवाइस Mi 360 Home Security Camera 2K Pro और Mi Smart Clock लॉन्च किए हैं। Mi 360 होम सिक्यॉरिटी कैमरा 2K Pro अपग्रेडेड AI को शामिल किया गया है और यह 1,269 पिक्सल पर रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसमें सिक्योरिटी ड्यूल नोइज़ कैन्सलिंग माइक मौजूद है। Mi Smart Clock की बात करें तो इसमें एक कलर टच स्क्रीन दी गई है जिसमें डिजिटल फोटो फ्रेम, अलार्म क्लॉक और स्मार्ट असिस्टेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Mi 360 Home Security Camera 2K Pro और Mi Smart Clock की कीमत

कीमत की बात करें तो Mi 360 Home Security Camera 2K Pro की कीमत 59.99 यूरो (करीब 5,400 रुपये) है। यह व्हाइट कलर बॉडी में आता है। मी स्मार्ट क्लॉक की कीमत 49.99 यूरो (करीब 4,500 रुपये) रखी गई है और यह व्हाइट एकस्टीरियर के साथ आया है। शाओमी ने होम सिक्योरिटी कैमरा और मी स्मार्ट क्लॉक की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। अभी यह पता नहीं चला है कि इन प्रोडक्टस को भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा।

Mi 360 Home Security Camera 2K Pro फीचर्स

Mi 360 Home Security Camera 2K Pro की बात करें तो इसमें 6P लेंस दिया गया है। इस कैमरा से 1,296 पिक्सल पर रिकॉर्डिंग होती है और यह 360 डिग्री पैन-टिल्ट-ज़ूम सपोर्ट करता है। इसे 118-डिग्री व्यूइंग एंगल दिया गया अहि जिससे यह सिंगल फ्रेम में अधिक एरिया कवर कर सकता है। कैमरा में 940-nm इन्फ्रारेड लाइट सेंसर मिल रहा ही जिसमें कम रौशनी में साफ रिकॉर्डिंग हो। सिक्योरिटी कैमरा टू-वे रियल टाइम वॉयस कॉल सपोर्ट करता है और इसमें ड्यूल माइक्रोफोंस दिए गए हैं जो कॉल एक्सपिरियन्स को बढ़िया बनाने के लिए एक्टिव नोइज़ रिडक्शन तकनीक का इस्तेमाल करता है।

Mi Smart Clock फीचर्स

Mi Smart Clock में 3.97 इंच की कलर डिस्प्ले है जो टच सपोर्ट करती है। इसमें इनबिल्ट गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट सपोर्ट दिया गया है। क्लॉक पर Mi 360 Home Security Camera 2K Pro के फुटेज को भी स्ट्रीम किया जा सकता है। इसमें एक सानराइज़ अलार्म फीचर है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo