Blue Aadhaar Card – Baal Aadhaar Card एक ऐसा आधार कार्ड होता है जिसे 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जारी किया जाता है। इसे वयस्कों के लिए जारी होने वाले रेगुलर आधार से अलग करने के लिए नीले रंग में जारी किया जाता है और यह तब तक वैलिड रहता है जब तक कि बच्चा 5 साल का न हो जाए। इसके बाद उनकी बायोमेट्रिक डिटेल्स का अपडेट होना जरूरी है जो किसी भी आधार एनरोलमेंट सेंटर से करवाया जा सकता है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
Blue Aadhaar Card कैसे काम करता है?
ब्लू आधार कार्ड जारी करवाने के लिए बच्चे के बायोमेट्रिक डेटा की जरूरत नहीं होती और उसके UID को माता-पिता के UID के साथ लिंक्ड फ़ोटो और डेमोग्राफ़िक जानकारी के आधार पर प्रोसेस किया जाता है।
माता-पिता अपने नवजात के लिए उसके जन्म प्रमाण पत्र या अस्पताल की डिस्चार्ज स्लिप का इस्तेमाल करके बाल आधार के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा बाल आधार के लिए बच्चे की स्कूल आईडी का भी इस्तेमाल किया जा साकता है।
Blue Aadhaar Card आवश्यक क्यों है?
यह कार्ड सरकारी सहायता कार्यक्रमों को सुरक्षित करने में मदद करता है और साथ ही EWS स्कॉलरशिप्स के प्रावधान में भी मदद करता है। इसके अलावा कई स्कूलों ने एडमिशन प्रोसेस के दौरान ब्लू आधार कार्ड दिखाने को भी अनिवार्य कर दिया है।
Blue Aadhaar Card के लिए कैसे अप्लाई करें?
1. UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन ऑप्शन को चुनें।
2. यहाँ बच्चे का नाम, माता-पिता/अभिभावक का फोन नंबर एंटर करें और रजिस्ट्रेशन के लिए एक अपॉइंटमेंट स्लॉट चुनें।
3. अपने नजदीकी एनरोलमेंट सेंटर पर अपॉइंटमेंट बुक करें और अपने आधार कार्ड, अड्रेस प्रूफ और बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज़ लेकर एनरोलमेंट सेंटर जाएं।
4. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू होती है।
5. वेरिफिकेशन के 60 दिनों के अंदर आपके बच्चे के नाम का ब्लू आधार कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile