फ्री में अपडेट होगा Aadhaar, सरकार ने बढ़ा दी डेडलाइन, इस तारीख तक करवा लें काम
UIDAI ने मुफ्त Aadhaar अपडेट सुविधा 14 जून 2027 तक बढ़ा दी है.
यूजर्स myAadhaar पोर्टल पर बिना फीस दस्तावेज अपडेट कर सकते हैं.
Biometric अपडेट के लिए अब भी Aadhaar सेंटर जाना जरूरी होगा.
Unique Identification Authority of India यानी UIDAI ने Aadhaar यूजर्स को बड़ी राहत दी है. अगर आप Aadhaar दस्तावेज अपडेट कराने की योजना टाल रहे थे क्योंकि मुफ्त अपडेट की आखिरी तारीख नजदीक थी, तो अब आपके पास और समय है.
SurveyUIDAI ने आधिकारिक तौर पर Aadhaar दस्तावेजों को मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा एक साल के लिए और बढ़ा दी है. पहले यह सुविधा 16 जून 2026 तक उपलब्ध थी, लेकिन अब यूजर्स 14 जून 2027 तक बिना कोई फीस दिए अपने Aadhaar दस्तावेज ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे. यह फैसला खास तौर पर उन करोड़ों लोगों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है जिन्होंने कई साल पहले Aadhaar बनवाया था और उसके बाद अपनी पहचान या पते से जुड़े दस्तावेज अपडेट नहीं किए.
UIDAI ने जारी किया आधिकारिक बयान
UIDAI ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि दस्तावेज अपडेट की मुफ्त सुविधा को एक और साल के लिए बढ़ाने का फैसला लिया गया है. संस्था के मुताबिक अब 15 जून 2026 से लेकर 14 जून 2027 तक यूजर्स myAadhaar पोर्टल के जरिए मुफ्त में दस्तावेज अपडेट कर सकेंगे.

सामान्य तौर पर Aadhaar दस्तावेज अपडेट करने पर शुल्क लिया जाता है, लेकिन UIDAI पिछले कुछ समय से ऑनलाइन पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज मुफ्त में अपडेट करने की सुविधा दे रहा है ताकि Aadhaar डेटाबेस में जानकारी सही और अपडेटेड बनी रहे.
ऑनलाइन करें Aadhaar अपडेट
Aadhaar दस्तावेज अपडेट करने के लिए सबसे पहले यूजर्स को myAadhaar पोर्टल पर जाना होगा. वहां Aadhaar नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP की मदद से लॉगिन करना होगा. लॉगिन करने के बाद यूजर अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम और पता चेक कर सकते हैं. अगर जानकारी सही दिखाई देती है, तो उसके बाद दस्तावेज अपलोड करने का विकल्प मिलेगा.
यूजर्स को पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण से जुड़े दस्तावेज अपलोड करने होंगे. UIDAI JPEG, PNG और PDF फॉर्मेट में 2MB तक की फाइल स्वीकार करता है. दस्तावेज अपलोड करने के बाद सहमति देकर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है.
किन चीजों के लिए अब भी सेंटर जाना होगा
फिलहाल यह मुफ्त सुविधा सिर्फ ऑनलाइन myAadhaar पोर्टल पर उपलब्ध है. फिजिकल Aadhaar सेंटर पर अपडेट कराने पर शुल्क लिया जा सकता है.
इसके अलावा Fingerprint, Iris Scan और Photograph जैसे Biometric अपडेट अभी भी ऑनलाइन संभव नहीं हैं. इसके लिए यूजर्स को Aadhaar Enrolment या Update Centre पर जाकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक पुराना mAadhaar ऐप भी जल्द बंद किया जा सकता है और सरकार अब नए Aadhaar ऐप और डिजिटल वेरिफिकेशन सिस्टम पर ज्यादा फोकस कर रही है.

क्यों जरूरी है Aadhaar दस्तावेज अपडेट करना
UIDAI समय-समय पर यूजर्स को Aadhaar दस्तावेज अपडेट करने की सलाह देता है ताकि पहचान और पते से जुड़ी जानकारी सही बनी रहे.
पुराने रिकॉर्ड या बदली हुई जानकारी अपडेट नहीं होने पर कई सरकारी और बैंकिंग सेवाओं में दिक्कत आ सकती है. इस वजह से जिन लोगों ने लंबे समय से Aadhaar अपडेट नहीं कराया है, उनके लिए यह मुफ्त सुविधा काफी उपयोगी साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile