Diwali से ठीक पहले Samsung ने लॉन्च किया सस्ता Galaxy F70 5G स्मार्टफोन..20,000 रुपये से कम है कीमत
Samsung ने इंडिया के बाजार में अपने नए फोन को लॉन्च कर दिया है।
Samsung Galaxy F70 5G को दिवाली से ठीक पहले इंडिया में पेश किया गया है।
Samsung के इस फोन में 50MP का OIS कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलती है।
Samsung इंडिया के बाजार में अपने नए एक नए फोन को लेकर आया है। इस फोन को कंपनी F Series के तहत लेकर आई है। फोन को कंपनई ने एक मिड-रेंज फोन के तौर पर 20,000 रुपये से भी सस्ते में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी Samsung Galaxy F70 5G के तौर पर इंडिया के बाजार में लेकर आई है। दिवाली से पहले कंपनी का यह सस्ता फोन ग्राहकों को पसंद या सकता है। इसकी खासियत है कि इसमें इस प्राइस में डिस्प्ले पर Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन मिलता है। इसके अलावा 20,000 रुपये से कम के प्राइस में इस फोन में आपको एक 50MP का OIS वाला कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 5000mAh की बैटरी भी मिलती है। आइए इसके प्राइस आदि को करीब से देखते हैं।
SurveySamsung Galaxy F70 5G का इंडिया प्राइस
Samsung Galaxy F70 5G स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में एक सस्ते फोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। सैमसंग फोन का 4GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल आपको 19,999 रुपये की कीमत में मिलने वाला है। इसके अलावा फोन के 6GB रैम और 128GB मॉडल को आप 22,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। इस फोन को 20 अक्टूबर से सेल पर लाया जाने वाला है। इसकी सेल 12PM पर होने वाली है। फोन लॉन्च ऑफर के तौर पर आपको 17,999 रुपये के प्राइस में बैंक डिस्काउंट के बाद मिलने वाला है। इसका मतलब है कि इसकी सेल में यह 2000 रुपये सस्ते में मिलेगा।
Samsung Galaxy F70 5G के स्पेक्स और फीचर
Samsung Galaxy F70 5G के स्पेक्स और फीचर आदि के बात करें तो यह फोन एक 6.7-इंच की HD+ Super AMOLED Infinity U डिस्प्ले से लैस है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसकी सुरक्षा के लिए फोन में Gorilla Glass Victus का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में कंपनी ने IP54 रेटिंग को भी रखा है, जो इसे धूल और पानी की मार से बचाकर रख सकती है।
सैमसंग के इस फोन को पावर देने के लिए इसमें 5nm प्रोसेसर पर निर्मित Exynos 1330 Octa-Core प्रोसेसर मिलता है। इसमें 6GB तक की रैम के अलावा 128GB स्टॉरिज भी मिलती है, स्टॉरिज को अगर आप बढ़ाना चाहते हैं तो इसे आप 2TB तक बढ़ा भी सकते हैं। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है जो 25W की वायर्ड चार्जिंग क्षमता से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको एक 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जो OIS से लैस है। फोन में एक 5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक 2MP का मैक्रो लेंस भी मिलता है। फोन में 13MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है।
इस फोन को कंपनी की ओर से एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसमें OneUI 7 की लेयर भी मिलती है। सैमसंग फोन में Samsung Knox के अलावा Samsung Wallet और Circle to Search का ऑप्शन भी मिलता है।
OnePlus N6x से है आमने सामने की टक्कर
Samsung के इस फोन को देखा जाए तो इसे OnePlus N6x से सीधी टक्कर मिल रही है। इस फोन को 4GB रैम और 64GB स्टॉरिज के साथ 18,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा इस फोन के 4GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल की कीमत 19,999 रुपये के आसपास है। इस फोन में कंपनी की ओर से एक 6.8-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, इसके अलावा इस फोन में एक बड़ी 7000mAh की बैटरी भी मिलती है। OnePlus N6x के कैमरा को देखते हैं तो इसमें एक सिंगल 13MP का कैमरा सेटअप मिलता है। अगर आप बड़ी बैटरी वाला फोन लेना चाहते हैं तो आपको OnePlus के फोन के साथ जाना चाहिए, जो सस्ते में आपको मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Jio के सबसे धाकड़ रिचार्ज प्लान.. एयरटेल से आमने सामने की टक्कर
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
