Jio के सबसे धाकड़ रिचार्ज प्लान.. एयरटेल से आमने सामने की टक्कर
Jio के पास कुछ सबसे दमदार रिचार्ज प्लांस हैं।
ये रिचार्ज प्लांस कौन से यूजर्स को सबसे ज्यादा लाभ देते हैं।
इन रिचार्ज प्लांस में किस प्राइस में क्या मिलता है?
कुछ लोगों के साथ ऐसा होता है कि वह हर महीने रिचार्ज तो करते हैं लेकिन उन्हें डेटा की जरूरत हो ऐसा जरूरी नहीं है। असल में, मेरे जैसे ही भारत में ऐसे हजारों यूजर्स हैं जो ऐसा रिचार्ज प्लान चाहते हैं जो उन्हें केवल वॉयस और SMS का लाभ ही दे, डेटा की इन यूजर्स को जरूरत नहीं होती है। ऐसे ग्राहकों के लिए Reliance Jio के पास दो खास prepaid recharge plans हैं। लिस्ट में 448 रुपये और 1,748 रुपये वाले रिचार्ज प्लांस हैं। इन प्लांस में डेटा तो मिलता नहीं है, उसके अलावा इनमें लंबी वैलिडिटी और Unlimited Calling के अलावा SMS के लाभ भी मिलते हैं। खास बात यह है कि इन दोनों प्लान में JioTV और JioAICloud वाले एक्स्ट्रा बेनेफिट भी मिलते हैं। आइए इन प्लांस के बेनेफिट्स के बारे में सबकुछ जानते हैं।
SurveyJio का 448 रुपये वाला प्लान
अगर आपको करीब तीन महीने की वैलिडिटी वाला रिचार्ज चाहिए, तो Jio का 448 रुपये वाला prepaid recharge plan आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही सभी नेटवर्क पर Unlimited Voice Calling का लाभ भी इस प्लान का हिस्सा है और इसके साथ साथ प्लान में ग्राहकों को कुल 1,000 SMS भी दिए जा रहे हैं। जैसा कि हम पहले ही आपको बता चुके हैं कि इन प्लांस में आपको डेटा नहीं मिलता है।
प्लान में मिलने वाले अन्य बेनेफिट आदि को देखते हैं तो यह प्लान JioTV और JioAICloud की सुविधा के साथ आता है।
Jio का 1,748 रुपये वाला प्लान
अगर आप ऐसे ग्राहक हैं जो एक ही बार में ऐसा रिचार्ज प्लान लेना चाहते हैं जिसे एक बार लेकर बार बार रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति मिल जाए तो आपको Jio के इस लंबी वैलिडीटी वाले प्लान के साथ जाना चाहिए। जियो के इस प्लान की कीमत 1,748 रुपये है और यह आपको लगभग लगभग एक साल की वैलिडीटी के लिए मिलता है। प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। इस पूरी वैलिडिटी के दौरान Unlimited Voice Calling और कुल 3,600 SMS का लाभ अलग से दिया जा रहा है।
448 रुपये वाले जियो प्लान की तरह इसमें भी इंटरनेट डेटा का लाभ नहीं मिलता है, हालांकि, JioTV और JioAICloud जैसे बेनेफिट इस प्लान का भी हिस्सा हैं।
एयरटेल लेकर आया नए वॉयस ओन्ली प्लांस
Airtel की ओर से अभी हाल ही में 3 नए वॉयस ओन्ली प्लांस को पेश किया गया है। यह प्लान 185 रुपये, 203 रुपये और 2026 रुपये की कीमत में आते ऐन। इन प्लांस में अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 300 SMS का लाभ भी मिलता है, यह प्लान भी जियो के प्लांस की तरह ही बिना इंटरनेट डेटा के आते हैं। तीनों प्लांस में क्रमश: 28 दिन, 30 दिन और कैलेंडर मन्थ की वैलिडीटी मिलती है।
यह भी पढ़ें: Amazon Sale में 20 हज़ार से कम के स्मार्टफोन्स पर धुआंधार डील्स, खरीदने वालों की लगीं लंबी लाइनें
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
