Airtel के 3 नए प्लान लॉन्च; 185 रुपये से शुरू कीमत, 1 महीने तक की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग

Airtel के 3 नए प्लान लॉन्च; 185 रुपये से शुरू कीमत, 1 महीने तक की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग

भारती एयरटेल ने TRAI के नए फ्रेमवर्क के तहत केवल वॉयस कॉलिंग और SMS की सुविधा वाले तीन नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। कंपनी ने 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये की कीमत वाले ये रिचार्ज उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराए हैं, जिन्हें मोबाइल इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है और वे खासतौर से सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए फोन का इस्तेमाल करते हैं। इन प्लान्स में अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल के साथ कुल 300 SMS मिलते हैं। ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से 28 दिन, 30 दिन या एक महीने की वैलिडिटी वाला विकल्प चुन सकते हैं। ये रिचार्ज एयरटेल की वेबसाइट और ऐप पर लिस्ट हो गए हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Airtel का 185 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के 185 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिनों तक अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, ग्राहकों को कुल 300 SMS भी दिए जाते हैं। इस रिचार्ज में मोबाइल इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है। तीनों नए प्लान्स में से यह सबसे सस्ता विकल्प है। ऐसे ग्राहक जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती और वे केवल कॉलिंग और SMS के लिए रिचार्ज कराना चाहते हैं, उनके लिए यह प्लान उपयोगी हो सकता है।

Airtel का 203 रुपये वाला प्लान

30 दिनों की वैलिडिटी चाहने वाले ग्राहक एयरटेल का 203 रुपये वाला प्लान चुन सकते हैं। इसमें अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल के साथ 300 SMS मिलते हैं। इस प्लान में भी किसी तरह का मोबाइल डेटा बेनिफिट नहीं दिया जाता है। 185 रुपये वाले रिचार्ज की तुलना में इसकी कीमत 18 रुपये ज्यादा है। इसके बदले ग्राहकों को दो दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी मिलती है, जबकि कॉलिंग और SMS के फायदे समान रहते हैं। यह विकल्प उन लोगों के लिए है जो 30 दिनों के तय रिचार्ज साइकल को प्राथमिकता देते हैं।

Airtel का 206 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के 206 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज में भी अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग के साथ 300 SMS मिलते हैं। हालांकि, इसकी वैलिडिटी 30 दिनों के बजाय एक महीने की है। इसमें भी मोबाइल इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है। 203 रुपये वाले प्लान में जहां वैलिडिटी निश्चित रूप से 30 दिन है, वहीं 206 रुपये वाला रिचार्ज कैलेंडर महीने के आधार पर वैलिडिटी देता है। इससे ग्राहक अपनी रिचार्ज जरूरत और पसंद के मुताबिक प्लान चुन सकते हैं।

तीनों प्लान्स में फ्री HelloTunes की सुविधा

एयरटेल के इन तीनों वॉयस और SMS-ओनली प्लान्स में HelloTunes का मुफ्त लाभ भी शामिल है। इसके तहत ग्राहक बिना अतिरिक्त शुल्क दिए हर 30 दिन में एक HelloTune सेट कर सकते हैं।

इस तरह, 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये के ये प्लान उन यूजर्स के लिए विकल्प पेश करते हैं, जिन्हें मोबाइल डेटा की बजाय कॉलिंग और मैसेजिंग की जरूरत अधिक होती है। तीनों रिचार्ज में मुख्य अंतर इनकी कीमत और वैलिडिटी का है।

यह भी पढ़ें: Amazon Sale में 20 हज़ार से कम के स्मार्टफोन्स पर धुआंधार डील्स, खरीदने वालों की लगीं लंबी लाइनें

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile