iQOO Neo 12 की लॉन्च डेट आई सामने..मिलेगी 9000mAh की बैटरी और शानदार डिस्प्ले
iQOO Neo 12 को 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जाने वाला है।
iQOO के इस फोन में 2K 185Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी।
iQOO फोन में एक 9000mAh की बैटरी भी होने वाली है।
iQOO की ओर से एक दमदार स्मार्टफोन को कुछ सबसे बढ़िया स्पेक्स और फीचर्स के साथ लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। कमोनी अपने नए Neo Series के स्मार्टफोन को जल्द ही चीन में लॉन्च कर सकती है। इस फोन के फोकस गेमिंग परफॉरमेंस के साथ साथ डिस्प्ले तकनीकी और बैटरी पर होने वाला है। कंपनी ने फोन के नए कलर मॉडल भी लॉन्च से पहले ही रिवील किए हैं। आइए जानते हैं कि फोन में क्या मिलने वाला है और इस फोन को कब, किस दिन लॉन्च किया जाने वाला है।
SurveyiQOO Neo 12 का कैसा होगा डिजाइन
iQOO Neo 12 को चीन में 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन को चीन में 7PM लोकल समय के अनुसार लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसा हो सकता है कि फोन के लॉन्च के साथ ही इसकी सेल भी शुरू हो जाए? फोन को एकदम नए डिजाइन में लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनई ने China Academy of Art के साथ इस फोन को लेकर साझेदारी की है, जिसके बाद फोन को एक नए कलर में लॉन्च किया जन एवल है। इस फोन के रियर पैनल पर एक Square Design का कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इसके अलावा फोनए में मेटल फ्रेम को भी जगह दी जाने वाली है।
iQOO Neo 12 के स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स
iQOO की ओर से iQOO Neo 12 को चीन में स्नैपड्रैगन 8 Elite 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा फोनए में Q3 Gaming Chip को भी जग दी जाएगी। फोन को कंपनी अपडेटेड Monster Super Core Engine पर लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा फोन में एक 2K डिस्प्ले को भी जगह दी जाने वाली है, जो 185Hz रिफ्रेश रेट पर आएगी। इसमें 2200 निट्स की ब्राइटनेस भी दी जाने वाली है।
इस फोन में एक 9000mAh की बैटरी मिलने वाली है, जो Blue Ocean Battery है। इसमें 100W की वायर्ड चार्जिंग क्षमता भी मिलने वाली है। अभी के लिए फोन की कीमत को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: Diwali से ठीक पहले Samsung ने लॉन्च किया सस्ता Galaxy F70 5G स्मार्टफोन..20,000 रुपये से कम है कीमत
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
