Aarogya Setu ऐप पर भी मिलेगी अब प्लाज्मा डोनर की जानकारी, नए अपडेट पर चल रहा है काम

Aarogya Setu ऐप पर भी मिलेगी अब प्लाज्मा डोनर की जानकारी, नए अपडेट पर चल रहा है काम
HIGHLIGHTS

आरोग्य सेतु ऐप से मिलेगी ये अहम जानकारी

Aarogya Setu ऐप से ही वैक्सीन के लिए भी कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

जानें कैसे मिलेगी प्लाज्मा डोनर की लिस्ट

भारत सरकार ने पिछले साल कोविड-19 कॉन्टेक्ट ट्रैसिंग ऐप Aarogya Setu को लॉन्च किया था लेकिन अब इसके जरिये वैक्सीन की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अब यह खबर भी आ रही है कि जल्द आरोग्य सेतु ऐप पर प्लाज्मा डोनर की भी लिस्ट मिल जाएगी।

ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक आरोग्य सेतु ऐप को जल्द ही कोरोना से ठीक हो चुके लोगों का एक डाटाबेस बनेगा जो कि प्लाज्मा डोनर के लिए होगा। हालांकि प्लाज्मा डोनेशन के लिए किसी के साथ कोई ज़बरदस्ती नहीं होगी और न ही कोई दबाव डाला जाएगा।

यदि कोई अपनी इच्छा से प्लाज्मा डोनेट करना चाह रहा है तो वह आरोग्य सेतु ऐप के ज़रिए सरकार को इसकी जानकारी दे सकता है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और न ही प्लाज्मा डोनेशन डाटाबेस फीचर पर किसी अपडेट की सटीक जानकारी मिली है।

बता दें कि पिछले एक साल में आरोग्य सेतु ऐप में बहुत से फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें अब वैक्सीन के बारे में सेंटर से लेकर रजिस्ट्रेशन तक की जानकारी शामिल है। आप आरोग्य सेतु ऐप से रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। यहाँ कोविन पोर्टल का एक टैब भी जोड़ा गया है जिससे अप कोविन पोर्टल पर होने वाले सभी काम इस ऐप से कर सकते हैं।

आरोग्य सेतु ऐप में कैसे करें Covid Vaccine लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन?

  • आपको सबसे पहले एक बात को सुनिश्चित करना होगा कि आपके फोन में आरोग्य सेतु ऐप है, और यह अपडेट भी होना जरुरी है। 
  • अब आपको होम पेज पर जाने के बाद एक आइकॉन की तलाश करनी है जो CoWIN है।
  • CoWIN के अंदर आपको चार अलग अलग ऑप्शन नजर आने वाले हैं। सबसे पहले आपको यहाँ वैक्सीन इनफार्मेशन मिलने वाला है, इसके अलावा आपको वैक्सीनेशन नजर आने वाला है, इसके बाद आपको वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नजर आने वाला है, और अंत में आपको वैक्सीनेशन डैशबोर्ड भी नजर आने वाला है। 
  • आपको वैक्सीनेशन पर क्लिक करना है, और इसके बाद आपको रजिस्टर नाउ पर क्लिक करना है।
  • यहाँ अब आपको अपने मोबाइल नंबर को आरोग्य सेतु ऐप में दर्जा करना है, इसपर ही आपको OTP मिलने वाला है। 
  • जब आपका नंबर वेरीफाई हो जाता है तो आपको अपना फोटो आइडेंटिटी यहाँ दर्ज करना है, इसमें या तो आपका वोटर आईडी कार्ड हो सकता है या आधार कार्ड आदि से भी आप ऐसा कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको यहाँ अपनी अन्य डिटेल्स जैसे अपना नाम, आयु, लिंग, और जन्म का साल आदि दर्ज करना है। 
  • आप आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से लगभग 4 लोगों का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • अब जब आप यह सब कर लेते हैं तो आपको अपनी एलिजिबिलिटी के लिए भी प्रूफ को दर्ज अक्रना है, जो लोग 60 साल से ज्यादा के हैं, इसके अलावा जो लोग 45-59 साल के बीच आते हैं वह डॉक्टर का सर्टिफिकेट प्रूफ के रूप में लगा सकते हैं।
  • इसके बाद आप वैक्सीनेशन सेण्टर आदि की भी खोज कर सकते हैं, आप ऐसा स्टेट, जिला, ब्लाक या पिन कोड के आधार पर भी कर सकते हैं। इसके बाद आपको डेट और टाइम नजर आने वाला है, यहाँ आपको ‘BOOK’ ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब जैसे ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाता है तो आपको एक SMS आने वाला है जो आपके रजिस्ट्रेशन की पुष्टि करता है। और आपके अपॉइंटमेंट की डिटेल्स को आपको दिखाता है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo