Microsoft का बड़ा फैसला! बंद होने जा रहा ये पॉपुलर ऐप, यूजर्स के पास अब केवल दो ऑप्शन

Microsoft का बड़ा फैसला! बंद होने जा रहा ये पॉपुलर ऐप, यूजर्स के पास अब केवल दो ऑप्शन

Skype एक समय में काफी पॉपुलर वीडियो कॉल ऐप था. हालांकि, अब एक युग खत्म हो रहा है. Skype को Microsoft बंद करने जा रही है. हालांकि, अचानक इसे बंद नहीं किया जा रहा है. Microsoft अगले तीन महीनों में Skype से Teams में ट्रांजिशन को धीरे-धीरे पूरा करने की योजना बना रहा है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Skype यूजर्स को Teams पर शिफ्ट करने के लिए कंपनी प्रोत्साहित कर रही है. कंपनी ने Skype को रिटायर करने की घोषणा वाला ब्लॉग पोस्ट भी लिखा है. कंपनी ने बताया है कि Teams और Skype दोनों प्लेटफॉर्म्स एक जैसे फीचर्स ऑफर करते हैं, लेकिन Teams एक्स्ट्रा कैपेबिलिटीज के साथ आता है.

इस ट्रांजिशन को आसान बनाने के लिए Microsoft का कहना है कि Skype यूजर्स अपने मौजूदा क्रेडेंशियल्स से किसी भी सपोर्टेड डिवाइस पर Microsoft Teams में फ्री में लॉग इन कर सकेंगे. इससे Skype यूजर्स वन-ऑन-वन और ग्रुप कॉल्स, मैसेज भेजना, फाइल्स शेयर करना तो कर ही सकेंगे, साथ ही Teams पर मीटिंग्स होस्ट करने, कैलेंडर मैनेज करने और कम्युनिटीज जॉइन करने जैसे फीचर्स भी फ्री में यूज कर पाएंगे.

Microsoft के मुताबिक, “Skype अकाउंट से Teams में लॉग इन करने पर चैट्स और कॉन्टैक्ट्स ऑटोमैटिकली ऐप में दिखाई देंगे, ताकि आप वहीं से शुरू कर सकें जहां छोड़ा था. कंपनी ने ये भी कहा, “ट्रांजिशन पीरियड के दौरान Teams यूजर्स Skype यूजर्स को कॉल और चैट कर सकेंगे, और Skype यूजर्स भी Teams यूजर्स के साथ ऐसा कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें: सेट-अप बॉक्स को लेकर बदल रहा नियम! TRAI का ये फैसला जान उछल पड़ेंगे आप, करोड़ों लोगों को फायदा

Skype यूजर्स के पास अब दो ऑप्शन

Skype यूजर्स के पास दो ऑप्शन अब बचते हैं. एक में उनको फ्री में Microsoft Teams पर मूव करना होगा. मौजूदा Skype क्रेडेंशियल्स से लॉग इन करने पर सारी Skype चैट्स और कॉन्टैक्ट्स ऑटोमैटिकली Teams में ट्रांसफर हो जाएंगे.

जबकि दूसरा ऑप्शन Skype डेटा एक्सपोर्ट करने का है. जो यूजर्स माइग्रेट नहीं करना चाहते, वे अपनी Skype चैट्स, कॉन्टैक्ट्स और कॉल हिस्ट्री एक्सपोर्ट कर सकते हैं. इसके अलावा, यूजर्स 5 मई तक Skype और Teams को साथ-साथ यूज कर सकते हैं. आपको बता दें कि Microsoft नए यूजर्स के लिए Skype की पेड सर्विसेज बंद कर रहा है.

इससे Skype Credit और कॉलिंग सब्सक्रिप्शन्स जैसे फीचर्स बंद हो जाएंगे. Microsoft का कहना है कि 5 मई के बाद भी पेड यूजर्स Skype Dial Pad को Skype वेब पोर्टल या Teams के जरिए एक्सेस कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: बढ़ती उम्र पर लगाना चाहते हैं ब्रेक? बस मोबाइल में बंद कर दें ये सेटिंग, हो जाएंगे जवां, नई स्टडी में चौंकाने वाले खुलासे

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile