Silver Rate Today: धनतेरस से पहले गिरा चांदी का दाम, जानें 28 अक्टूबर को कितनी सस्ती हुई

Silver Rate Today: धनतेरस से पहले गिरा चांदी का दाम, जानें 28 अक्टूबर को कितनी सस्ती हुई

Silver Rate Today: सोने की कीमत में आज, 28 अक्टूबर, सोमवार को थोड़ी सी गिरावट देखी गई है। 24 कैरेट सोने की कीमत आज 8045 रुपए प्रतिग्राम, यानि कल से 10 रुपए कम है। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 7376 रुपए प्रतिग्राम है। 24 कैरेट सोने की कीमत में पिछले हफ्ते की तुलना में 0.08 प्रतिशत का बदलाव देखा गया है, जबकि पिछले महीने इसमें 2.75% की गिरावट आई थी। वहीं दूसरी ओर बात करें चांदी की तो इसका दाम आज 98000 रुपए प्रति किलोग्राम चल रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

सोना और चांदी दोनों ही भारतीय संस्कृति में बहुत महत्व रखते हैं। हम सभी जानते हैं कि त्योहारों का सीजन चल रहा है और दिवाली के साथ-साथ धनतेरस भी आने वाला है, जिसमें लोग विभिन्न प्रकार की धातुएं खरीदते हैं। इस दिन सोना और चांदी खरीदने वाले भी कई लोग होते हैं। लेकिन सोने की कीमतें बहुत ऊंची होने के कारण कई लोग चांदी को ज्यादा महत्व देते हैं।

तो आइए देख लेते हैं कि धनतेरस से एक दिन पहले यानि 28 अक्टूबर, 2024 को चांदी का दाम क्या है। यहाँ हम चांदी की 1 ग्राम, 8 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम और 1000 ग्राम मात्रा के मूल्य जानेंगे।

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी की Jio को BSNL का मुंह तोड़ जवाब, इन सस्ते सालाना प्लांस के साथ बटोर रहा सुर्खियां

28 अक्टूबर को चांदी का दाम

आज के दिन 1 ग्राम चांदी का मूल्य 98 रुपए है। जबकि 8 ग्राम चांदी का दाम 784 रुपए चल रहा है। इसके बाद 10 ग्राम चांदी आज 980 रुपए की है। वहीं 100 ग्राम चांदी को 9800 रुपए में खरीदा जा सकता है, और अंत में 1000 ग्राम, यानि एक किलोग्राम चांदी का रेट 98000 हजार रुपए है।

सोने-चांदी की कीमतें क्यों बदलती हैं?

सोने और चांदी की कीमतें कई कारणों से बदलती रहती हैं। इनमें से एक कारण जौहरी (ज्वैलर्स) की राय है। इसके अलावा, दुनिया भर में सोने की मांग, देशों की मुद्राओं का मूल्य बदलना, ब्याज दरें और सोने-चांदी के व्यापार पर सरकार के नियम भी कीमतों को प्रभावित करते हैं। साथ ही, वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति और अमेरिकी डॉलर की अन्य मुद्राओं के मुकाबले मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित करती है।

यह भी पढ़ें: धनतेरस से पहले सोना फिर महंगा! देखें 18 कैरेट सोने का भाव Today! 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड का रेट एवरेस्ट की ऊंचाई पर

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo