SBI ने किया ग्राहकों को सूचित, नहीं किया ये काम तो ठप कर दी जाएगी बैंकिंग सेवा
31 मार्च से पहले पैन को आधार से करना होगा लिंक
SBI ने अपने ग्राहकों को दिया अलर्ट
जानिए क्यों बंद हो जाएंगी SBI ग्राहकों की सेवाएं

PAN-Aadhaar Link: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अलर्ट जारी किया है। बैंक ने अपने अकाउंट होल्डर्स को 31 मार्च 2022 के पहले पैन-आधार कार्ड (PAN Aadhaar linking) करने के लिए नोटिस दिया है। बैंक ने कहा कि अगर ग्राहक ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी बैंकिंग सेवा ठप कर दी जाएगी। SBI ने इसके लिए ट्वीट भी किया है।
31 मार्च तक दिया है समय
एसबीआई (SBI) ने कहा, हम अपने ग्राहकों को सलाह देते हैं कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने पैन को आधार से लिंक करें और एक निर्बाध बैंकिंग सेवा का आनंद लेते रहें। इसके साथ ही बैंक ने कहा कि पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। यदि पैन और आधार लिंक नहीं है तो पैन (PAN) निष्क्रिय हो जाएगा और स्पेसिफाइड ट्रांजैक्शन करने के लिए पैन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए पैन को आधार से जोड़ने (link pan and aadhaar) की समय सीमा 30 सितंबर 2021 से बढ़ा कर 31 मार्च 2022 कर दिया है।
PAN को Aadhaar से ऐसे लिंक करें
- सबसे पहले आप इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home
- यहां बाईं तरफ आपको Link Aadhaar का विकल्प दिखेगा, इस पर क्लिक करें
- एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको PAN, AADHAAR और आधार में आपका नाम जैसे लिखा है वैसे ही भरना है।
- अगर आपके आधार कार्ड में सिर्फ जन्म का साल है तो 'I have only year of birth in aadhaar card' के बॉक्स को टिक करें
- कैप्चा कोड डालें या OTP के लिए टिक करें
- लिंक आधार के बटन पर क्लिक करें, इस तरह आपका पैन आधार से लिंक हो जाएगा।

दूसरा तरीका
- आप PAN और Aadhaar को SMS के ज़रिए भी लिंक कर सकते हैं।
- मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर UIDPAN<12-digit Aadhaar><10-digit PAN> टाइप करें।
- इस मैसेज को 567678 या 56161 पर भेज दें।
Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi
View full profile