आ गया भारत का Chanakya..चीन और अमेरिका को देगा मात! AI की दुनिया में भारत नया साथी

HIGHLIGHTS

Sarvam AI ने अपना नया Chanakya AI Platform लॉन्च कर दिया है।

Chanakya AI Platform अब चीन और अमेरिका को भारत की ताकत दिखाने वाला है।

Chanakya बिना इंटरनेट के काम कर सकता है और यह डिफेन्स और सरकार के जरूरी डेटा को सुरक्षित रखने वाला है।

आ गया भारत का Chanakya..चीन और अमेरिका को देगा मात! AI की दुनिया में भारत नया साथी

India AI Impact Summit 2026 के पूरा होने के बाद भारत की जानी मानी AI कंपनी Sarvam AI ने एक नया और बेहद खासम खास AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, कंपनी ने इसे Chanakya नाम दिया है। यह कोई साधारण AI टूल नहीं है जिसे आम लोग चैटिंग या फोटो बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला है, बल्कि यह एक दमदार और हाई-सिक्योरिटी AI सिस्टम है जो सरकार के अलावा डिफेंस, हेल्थकेयर और अन्य बड़ी बड़ी कंपनियों के साथ साथ संवेदनशील सेक्टर्स की मदद के लिए निर्मित किया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर Chanakya का क्या काम होने वाला है और इसे पेश करने के पीछे क्या उद्देश्य रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कहाँ से आया ये नाम?

इस प्लेटफॉर्म का नाम प्राचीन भारतीय रणनीतिकार चाणक्य के नाम से प्रेरित होकर रखा गया है, ऐसा भी कह सकते हैं कि उनके नाम को ही इस्तेमाल में लिया गया है, इसके पीछे भी एक कारण है, ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि चाणक्य बड़े और जटिल निर्णय आसानी से ले लिया करते थे, उसी तरह यह AI सिस्टम भी बड़े स्तर पर डेटा एनालिसिस, रणनीति, सुरक्षा और निर्णय लेने जैसे कामों में में बड़े पैमाने पर सरकार और ऊपर चर्चा किये गए सेक्टर आदि की मदद करने वाला है। दूसरे शब्दों में कहें तो यह एक ऐसा AI सिस्टम है जो देश के महत्वपूर्ण और संवेदनशील कामों के लिए बनाया गया है।

क्यों भारत के लिए खास है Chanakya AI System?

इस AI सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत इसकी सिक्योरिटी को कहा जा सकता है। Chanakya को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे लोकल सर्वर यानी on-premise पर भी चलाया जा सकता है। इसका मतलब है कि इसे इंटरनेट के बिना भी air-gapped सिस्टम पर चलाया जा सकता है। इससे सरकारी या संवेदनशील डेटा के बाहर लीक होने का खतरा बहुत कम हो जाने वाला है। यह AI टेक्स्ट, इमेज और अन्य डेटा को एक साथ प्रोसेस कर सकता है और अपने आप AI वर्कफ्लो भी चला सकता है।

कौन से सेक्टर के लिए वरदान होगा Chanakya?

Chanakya को खास तौर पर उन सेक्टर्स के लिए वरदान साबित हो सकता है, जहां गलती की गुंजाइश ना के बराबर भी नहीं होती है, जैसे सरकारी कामों में इसका इस्तेमाल होने वाला है, देश के डिफेंस सिस्टम को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए भी यह मदद करने वाला है, इसे हेल्थकेयर सेक्टर में भी इस्तेमाल में लिया जाने वाला है, इसके अलावा एग्रीकल्चर और अन्य रेगुलेटेड इंडस्ट्री में भी इसके इस्तेमाल को आने वाले समय में देखा जाने वाला है। इन क्षेत्रों में डेटा सिक्योरिटी और सिस्टम की विश्वसनीयता सबसे ज्यादा जरूरी होती है, इसलिए भारत में लंबे समय से ऐसे AI सिस्टम की जरूरत महसूस की जा रही थी।

विदेशी कंपनियों को दिखाएगा भारत की ताकत

असल में, भारत अब Sovereign AI सिस्टम पर काम कर रहा है, इसका मतलब है कि भारत एक ऐसे AI का निर्माण चाहता था जो पूरी तरह से ही भारत का हो, ऐसा होने से भारत के डेटा पर भारत का ही कंट्रोल हो सकेगा। अब Chanakya के आने के बाद ऐसा लग रहा है कि यह उद्देश्य कहीं ना कहीं पूरा हो रहा है। अभी तक AI के क्षेत्र में OpenAI, Google और Anthropic जैसी विदेशी कंपनियों का ही दबदबा रहा है, लेकिन भारत के Chanakya जैसे प्लेटफॉर्म ने अब इसे बदलना शुरू कर दिया है, इस लॉन्च के साथ ही अब AI की दुनिया में Chanakya के तौर पर एक नया नाम शामिल हो गया है।

यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल को आ रहा नया नियम..PF का पैसा मिलेगा ATM Machine से, यहाँ देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo