अब Oppo के सॉफ्टवेयर पर चलेंगे OnePlus के फोन्स.. बाजार को अलविदा कह रही कंपनी
OnePlus ने आधिकारिक तौर पर यह कंफर्म कर दिया है कि OxygenOS पर चलने वाले फोन्स अब ColorOS पर चलने वाले हैं।
Realme UI भी खत्म होगा और Realme के Phones पर भी ColorOS पर काम करेंगे।
OnePlus India का काम जारी है लेकिन US, Canada और Europe में कंपनी अपने ऑपरेशन बंद कर रही है।
OnePlus Fans के लिए आज का दिन थोड़ा अच्छा नहीं गुजरा होगा। असल में, जानकारी के अनुसार अब OnePlus के OxygenOS पर चलने वाले फोन्स अब Oppo के ColorOS पर काम करने वाले हैं। असल में OxygenOS अब रिटायर हो रहा है, कंपनी इस बात की पुष्टि भी कर चुकी है। आइए जानते हैं कि OnePlus की ओर से आखिर आधिकारिक तौर पर क्या कहा गया है।
SurveyOnePlus ने क्या कहा?
कंपनी ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करके कहा है कि यह एक ऑपरेशनल अजस्टमेंट है। OxygenOS से ColorOS पर शिफ्ट होने से Software Development आसान होगा, Update Cycles और फास्ट हो जाएंगे और Engineering और R&D Resources का बेहतर इस्तेमाल होगा। जो यूजर्स इस समय OnePlus फोन्स का इस्तेमाल कर रहे हैं और अपग्रेड साइकिल आता है तो उन्हें COlorOS का अपडेट मिलने वाला है। हालांकि, अभी के लिए रोलआउट की जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है, लेकिन आने वाले समय में इसे लेकर जानकारी अअन्य संभव है।
कंपनी ने क्यों लिया यह निर्णय?
यह खबर आज अचानक नहीं आई। दरअसल OxygenOS और ColorOS कई सालों से एक ही शेयर्ड सॉफ्टवेयर फाउंडेशन पर बने हैं, केवल दोनों के डिजाइन अलग अलग हैं लेकिन दोनों की पहचान एक ही है। 2021 में ही OnePlus के Founder Pete Lau ने आधिकारिक तौर पर इस तरह के मर्जर का ऐलान कर दिया था। उसी साल OnePlus ने अपना China-Only OS HydrogenOS भी बंद करके ColorOS पर Shift कर दिया था। आज जो हुआ वो उसी Consolidation का अगला कदम है, बस इस बार Global Markets और OxygenOS की बारी थी। असली वजह यह है कि दो अलग Engineering Teams, दो Design Systems और दो Update Pipelines को Maintain करना महंगा पड़ रहा था। एक ही Platform पर आने से Resources बचेंगे और अपडेट ज्यादा तेज हो जाने वाले हैं।
Realme ने भी कुछ ऐसा ही निर्णय लिया है!
यह बदलाव सिर्फ OnePlus तक सीमित नहीं है। Realme India ने Digit को आधिकारिक तौर पर यह कंफर्म किया है कि Realme UI भी आगे ColorOS से रिपलेस किया जाने वाला है। Realme UI पहले से ही ColorOS के काफी करीब था इसलिए Realme Users के लिए यह बदलाव उतना बड़ा नहीं लगेगा। लेकिन OnePlus Users के लिए, जो OxygenOS को लंबे समय से इस्तेमाल कर रहे थे, एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है।
US और Europe OnePlus हो रही बंद, India में काम जारी
इसी दिन Bloomberg की एक रिपोर्ट भी आई है, जिसमें कहा गया है कि OnePlus की ओर से US और Europe में ऑपरेशन आदि को बंद कर रहा है और ऐसा ही कुछ भारत में 2027 में किया जा सकता है।
It's true: Android phone maker OnePlus will shut down in the US and Europe as early as this week. It's also planning to exit India and elsewhere outside China in 2027. More details here: https://t.co/jf06P9Gfy5
— Mark Gurman (@markgurman) July 15, 2026
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है।
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए बड़ा झटका! भारत छोड़ने की तैयारी में ये कंपनी? देखें रिपोर्ट
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile