AI की दुनिया में बड़ा उलटफेर! Nvidia CEO Jensen Huang ने दिया इस्तीफा, किसके हाथ आई कमान?

Highlights

Nvidia के को-फाउंडर Jensen Huang ने CEO, प्रेसिडेंट और बोर्ड मेंबर के पड़ से इस्तीफा दे दिया है।

Nvidia की मौजूदा CFO Colette Kress को अंतरिम CEO नियुक्त किया गया है।

हुआंग के निजी संबंधों और कथित चीनी जासूसी से जुड़े विवाद के बीच यह फैसला आया है।

दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनियों में शामिल Nvidia में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। कंपनी के को-फाउंडर और लंबे समय से CEO रहे Jensen Huang ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। Nvidia ने गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को आधिकारिक बयान जारी करके इस बारे में जानकारी दी है। कंपनी ने यह आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि, हुआंग अब कंपनी के प्रेसिडेंट, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का हिस्सा नहीं रहेंगे। उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब हुआंग के निजी संबंधों को लेकर उठे विवाद ने अमेरिका में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। कंपनी ने अब अपनी CFO Colette Kress को अंतरिम CEO के तौर पर नियुक्त किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

33 साल बाद Jensen Huang ने छोड़ी Nvidia की कमान

Jensen Huang ने 1993 में Nvidia की शुरुआत की थी। पिछले 33 वर्षों में कंपनी ग्राफिक्स कार्ड बनाने वाले ब्रांड से AI इंडस्ट्री की सबसे महत्वपूर्ण चिप कंपनियों में शामिल हुई है। खासकर ChatGPT और दूसरे AI सिस्टम्स की बढ़ती मांग के बाद Nvidia के GPU की जरूरत तेजी से बढ़ी। इसके चलते कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4 ट्रिलियन डॉलर के आसपास पहुंच गया। हुआंग लंबे समय से Nvidia की पहचान रहे हैं। ऐसे में उनका अचानक इस्तीफा सिर्फ कंपनी के लिए नहीं, बल्कि पूरी AI इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण घटना है।

कौन हैं Nvidia की नई अंतरिम CEO Colette Kress?

Nvidia ने अपनी Executive Vice President और CFO Colette Kress को अंतरिम CEO बनाया है। Kress सितंबर 2013 से Nvidia के साथ जुड़ी हुई हैं। कंपनी के वित्तीय प्रबंधन और कारोबार के विस्तार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इससे पहले वह Microsoft और Cisco जैसी टेक कंपनियों में भी काम कर चुकी हैं। फिलहाल Kress CEO की जिम्मेदारी संभालने के साथ CFO के पद पर भी बनी रहेंगी। इसी बीच, Nvidia ने नए CEO की तलाश शुरू कर दी है। कंपनी इसके लिए आंतरिक और बाहरी, दोनों तरह के उम्मीदवारों पर विचार कर सकती है।

इसके अलावा बोर्ड ने Harvey C. Jones को अपना पहला चेयरमैन नियुक्त किया है।

चीनी जासूसी विवाद से क्या है कनेक्शन?

Jensen Huang का इस्तीफा उनके निजी संबंधों को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स के बाद आया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हुआंग का एक ऐसी महिला के साथ निजी संबंध था, जिस पर चीन की खुफिया एजेंसियों से जुड़े होने का संदेह था। इन रिपोर्ट्स के बाद अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा और Nvidia की संवेदनशील तकनीकी जानकारी की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे।

हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। Nvidia पहले स्पष्ट कर चुकी है कि उसके पास कंपनी की गोपनीय जानकारी या राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता होने का कोई ठोस कारण नहीं है। कंपनी ने मामले की जांच कराने की बात भी कही है।

Nvidia के कारोबार और AI इंडस्ट्री पर क्या होगा असर?

Jensen Huang के इस्तीफे से निवेशकों की चिंता बढ़ी है। गुरुवार को अमेरिकी बाजार खुलने से पहले Nvidia के शेयरों में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि नेतृत्व परिवर्तन से उसके कामकाज, ग्राहकों से किए गए वादों और प्रोडक्ट रोडमैप में कोई रुकावट आने की उम्मीद नहीं है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles