भौतिकवादी करते हैं फेसबुक का अधिक इस्तेमाल

HIGHLIGHTS

शोध में यह पता चला है कि भौतिकवादी लोग फेसबुक का इस्तेमाल अपने लक्ष्यों को हासिल करने व अच्छा महसूस करने के लिए करते हैं.

भौतिकवादी करते हैं फेसबुक का अधिक इस्तेमाल

भौतिकवादी लोगों के दोस्त अधिक होते हैं और इसी कारण वे सोशल मीडिया का अत्यधिक इस्तेमाल भी करते हैं. यह जानकारी एक अध्ययन में सामने आई है. 'हेलियोन' नामक पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन में कहा गया है कि भौतिकवादी लोग अपने फेसबुक के दोस्तों से डिजिटल वस्तु की तरह व्यवहार करते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

शोध में यह पता चला है कि भौतिकवादी लोग फेसबुक का इस्तेमाल अपने लक्ष्यों को हासिल करने व अच्छा महसूस करने के लिए करते हैं.

अध्ययन के मुख्य लेखक और जर्मनी में बोचुम स्थित रुहर-युनिवर्सिटी के फिलिप ओजिमक ने कहा, "भौतिकवादी लोग फेसबुक का इस्तेमाल अक्सर करते हैं. वे अपने फेसबुक दोस्तों का इस्तेमाल अपनी संपत्ति बढ़ाने में करते हैं."

शोध में कहा गया है कि भौतिकवादी लोग फेसबुक के दूसरे लोगों से अपनी तुलना करते रहते हैं.

Indo-Asian News Service View Full Profile