घर बैठे OTT पर ‘क्या देखें’ जैसी दुविधा अब लंबे समय तक स्क्रॉल करने या दोस्तों से सुझाव लेने की जरूरत के बिना हल हो सकेगी। JioHotstar ने फरवरी में OpenAI के साथ साझेदारी में एक नया ChatGPT-आधारित Conversational Discovery फीचर लॉन्च करने की घोषणा की थी, जिसे अब फाइनली प्लेटफॉर्म पर लॉन्च कर दिया गया है। इस नई सुविधा के जरिए यूज़र्स कीवर्ड सर्च से आगे बढ़कर सीधे प्लेटफॉर्म से बात करके, अपनी भाषा में अपनी पसंद का सटीक कंटेंट खोज सकते हैं।
Surveyअपनी नेचुरल भाषा में कर सकते हैं बात
यह नया सिस्टम OpenAI APIs पर आधारित है और इसमें वॉयस और टेक्स्ट दोनों तरह का इंटरफेस दिया गया है। यूज़र्स अब JioHotstar की विशाल कंटेंट लाइब्रेरी को नेचुरल और मल्टीलिंगुअल बातचीत के जरिए एक्सप्लोर कर सकते हैं। ‘Multilingual Cognitive Search’ नाम की तकनीक के माध्यम से यह फीचर पारंपरिक स्क्रॉलिंग को हटाकर एक ज्यादा सहज और यूज़र-फ्रेंडली अनुभव देता है। अब दर्शक अपने मूड, पसंद या स्थिति के अनुसार सीधे सवाल पूछकर तुरंत सुझाव प्राप्त कर सकते हैं।
उदाहरण के तौर पर, अगर कोई कपल वैलेंटाइन डे पर रोमांटिक कॉमेडी देखना चाहता है, तो उन्हें अलग-अलग सर्च करने की जरूरत नहीं है। वे सीधे पूछ सकते हैं – “वैलेंटाइन डे के लिए 5 बेहतरीन रोम-कॉम बताओ”, और कुछ ही सेकंड में उन्हें परफेक्ट ऑप्शंस मिल जाएंगे।
क्या-क्या कर सकते हैं सर्च?
यह सुविधा सिर्फ फिल्मों और वेब सीरीज तक सीमित नहीं है। JioHotstar लाइव स्पोर्ट्स में भी इस फीचर को शामिल किया है, जहां यूज़र्स बातचीत के जरिए मैच के अहम पल, स्कोर, खिलाड़ियों की हाइलाइट्स और अन्य रियल-टाइम अपडेट्स जान सकते हैं।
JioHotstar ने इस फीचर को आधिकारिक तौर पर सभी यूज़र्स के लिए लॉन्च कर दिया है, हालांकि फिलहाल यह डेस्कटॉप वर्जन में नज़र नहीं आ रहा है लेकिन आप इसे फोन में इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें यह फीचर?

अब सवाल यह है कि इस फीचर का इस्तेमाल कैसे करना है, तो यह बेहद ही सिंपल है. JioHotstar ऐप खोलकर थोड़ा स्क्रॉल करें, नीचे की तरफ प्रोफाइल आइकन से ठीक ऊपर आपको ChatGPT का लोगो दिखेगा, जैसा की ऊपर इमेज में साफ़ देखा जा सकता है। उस लोगो पर क्लिक करें, एक नया इंटरफेस खुल जाएगा जहां आप अपनी नेचुरल भाषा में बोलकर या लिखकर अपना पसंदीदा कंटेंट सर्च कर सकते हैं। मेरे पर्सनल एक्सपीरियंस के हिसाब से इस ऑप्शन से सर्च करने पर काफी सटीक नतीजे मिलते हैं जैसे हमें चाहियें।
यह भी पढ़ें: Flipkart की Summer Sale में आधे दाम में मिल रहे स्मार्ट टीवी और कूलर! हाथ से ना निकल जाए ये तोडू डील
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile