जल्द ही ये 5G स्मार्टफोन और JioBook Laptop लॉन्च करेगी Reliance Jio, जानें कैसा होगा ये Jio 5G Phone

जल्द ही ये 5G स्मार्टफोन और JioBook Laptop लॉन्च करेगी Reliance Jio, जानें कैसा होगा ये Jio 5G Phone
HIGHLIGHTS

Jio की ओर से एक अफोर्डेबल लैपटॉप पर काम किया जा रहा है, इस लैपटॉप को JioBook के तौर पर लाया जा सकता है

ऐसा सामने आ रहा है कि Jio की ओर से इस आगामी JioBook और एक नए Jio 5G स्मार्टफोन को इस साल होने वाली AGM 2021 में लॉन्च किया जा सकता है

ऐसा भी सामने आ रहा है कि दोनों ही यानी 5G स्मार्टफोन (Jio 5G SmartPhone) और आगामी Jio Laptop को अफोर्डेबल प्राइस में इंडिया में लाया जा सकता है

अभी कुछ सप्ताह पहले ही हमने पहली दफा JioBook laptop को पहली दफा देखा था, यह एक अफोर्डेबल लैपटॉप है, जिसे Jio की ओर से जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अब सामने आ रहा है कि इस नए और लेटेस्ट Jio laptop JioBook के साथ एक नए Jio 5G स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता देते है कि इस बारे में जानकारी सबसे पहले Economics Times की एक रिपोर्ट से मिली है। आपको बता देते है कि इस रिपोर्ट में ही कहा गया है कि इन दोनों ही प्रोडक्ट्स को यानी Jio 5G स्मार्टफोन के साथ JioBook Laptop को AGM 2021 में लॉन्च रिलायंस जियो की ओर से लॉन्च किया जा सकता है। 

Jio 5G Smartphone में क्या होगा/कैसा होगा रिलायंस जियो का आगामी 5G स्मार्टफोन

हम सभी इस बारे में जानते हैं कि Jio की ओर से एक रिलायंस 5G-Ready एंड्राइड स्मार्टफोन पर काम किया जा रहा है, और इसे 5G Jio Smartphone को रिलायंस जियो की ओर से 2021 के दूसरे क्वार्टर में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस स्मार्टफोन को यानी Jio के 5G मोबाइल फोन को Google की ओर से निर्मित किया जाने वाला है। 

Jio is working on an affordable laptop called JioBook.

अगर हम एक जियो के अधिकारी की मानें तो आपको बता देते है कि इसके अनुसार इस फोन के स्पेक्स को फाइनल कर दिया गया है। हालाँकि अभी भी OS को लेकर कुछ चर्चा चल रही है। इस बारे में भी जानकारी सामने आई है। इसके अलावा आपको बता देते है कि ऐसा भी सामने आ रहा हा कि इस Jio 5G स्मार्टफोन में आपको जियो की जरुरी सेवाएं भी मिलने वाली है। जानकारी यह भी मिल रही है कि JioOS पर भी भी जियो की ओर से काम किया जा रहा है, यह एक एंड्राइड का कस्टम वर्जन होने वाला है। 

हम JioOS के बारे में भी इस समय ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं, हालाँकि इतना जरुर है कि इसमें आपको परफॉरमेंस के अलावा जियो के एप्स को प्री-लोडेड तौर पर मिलने वाला है। हालाँकि अब यह देखना होगा कि आखिर Jio की ओर से इसमें एंड्राइड के कौन से वर्जन यानी एंड्राइड के स्टैण्डर्ड वर्जन या एंड्राइड Go OS पर इसे लॉन्च किया जाता है। 

JioBook एक अफोर्डेबल लैपटॉप, क्या होगा इस जियो के आगामी लैपटॉप में

अगर हम 5G स्मार्टफोन के अलावा JioBook की चर्चा करें तो यह एक अफोर्डेबल लैपटॉप होने वाला है, इस लैपटॉप को एक एंट्री-लेवल लैपटॉप के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि इसके अलावा ऐसा माना जा रहा है कि इस जियो के लेटेस्ट लैपटॉप में स्नेपड्रैगन 665 SoC के अलावा 2GB की LPDDR4X  रैम मिलने वाली है, इसके अलावा आपको इस लैपटॉप में जियो की ओर से 32GB की eMMC स्टोरेज भी मिलने वाली है। इस लैपटॉप में आपको एक 1366×768 रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलने वाली है, हालाँकि इसमें आपको ज्यादा रैम और ज्यादा स्टोरेज भी मिल सकती है।

आपको बता देते है कि रिलायंस जियो की ओर से चीन की एक कंपनी ब्लूबैंक कम्युनिकेशन से इस नए लैपटॉप को लेकर साझेदारी की गई है। अगर हम XDA की ओर से रिव्यु किये गए डाक्यूमेंट्स आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि JioBook लैपटॉप पर सितम्बर 2020 से काम किया जा रहा है। इसका मतलब है कि आने वाले कुछ हफ़्तों में या महीनों में इस लैपटॉप और Jio के 5G स्मार्टफोन को लेकर काफी कुछ सामने आने वाला है, हालाँकि आपको AGM 2021 में तो सब पता चल ही जाने वाला है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo