देश की राजधानी में चल रहे India Mobile Congress 2026 में Reliance Jio ने ऐसा AI wearable demo दिखाया है, जो आने वाले समय में स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का तरीका बदल सकता है। कंपनी ने AI Smart Glasses और AI Earbuds पेश किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा ध्यान उन कैमरा से लैस स्मार्ट ग्लासेस ने खींचा है, जिनसे बिना फोन निकाले UPI पेमेंट की जा सकती है, इसका डेमो भी कंपनी ने दिखाया है। हालांकि ये प्रोडक्ट अभी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध नहीं हैं और Jio की ओर से इस डिवाइस की कीमत और इसके स्पेक्स आदि को लेकर भी ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
Jio ने IMC 2026 में smart glasses के दो मॉडल्स दिखाएं हैं। पहला मॉडल ऑडियो आधारित मॉडल है, जो एक नॉर्मल चश्मे जैसा ही दिखता है। इसमें कहीं से कहीं तक कोई वायर नजर नहीं आता है। User Hello Jio बोलकर AI assistant को activate कर सकता है और फिर जो सवाल आपके मन में चल रहा है, उसका जवाब हासिल किया जा सकता है।
दूसरा मॉडल कैमरा और विसुअल इंटेलिजेंस के साथ आता है। इसका मतलब है कि glasses सामने मौजूद चीजों को देखकर उनके context को समझ सकते हैं और उसी आधार पर AI से जवाब लेने में मदद कर सकते हैं।
Camera वाले Jio AI Glasses का सबसे दिलचस्प demo UPI payment का रहा है। कंपनी ने दिखाया कि user smartphone निकाले बिना glasses के जरिए payment कर सकता है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि transaction के दौरान user authentication, security system और payment limit कैसे काम करेंगे। इसलिए फिलहाल इसे commercial payment feature के बजाय technology demo के तौर पर देखना ज्यादा सही होगा।
Jio ने AI-powered earbuds को भी IMC 2026 में दिखाया है। इन्हें सिर्फ म्यूजिक और कॉलिंग तक ही लिमिट करने के बजाए navigation और information access के लिए इस्तेमाल करने की तैयारी है। Earbuds यात्रा के दौरान location और route से जुड़ी जानकारी दे सकते हैं, जिससे बार-बार smartphone screen देखने की जरूरत कम हो सकती है।
Jio ने अभी इन AI glasses और earbuds की official launch date के अलावा प्राइस आदि को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। इनके दिसंबर 2026 में लॉन्च होने की संभावना बताई गई है, लेकिन यह कंपनी की ओर से सामने आई आधिकारिक डेट नहीं है।
यह भी पढ़ें: फुल पैसा वसूल है BSNL का ये प्लान! 500 रुपये से कम में 72 दिनों तक भर भरकर डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग