Jensen Huang को फिर मिली Nvidia के CEO की बागडोर, इंटरनेट पर फनी रिएक्शंस की बाढ़, देखें

दिग्गज टेक कंपनी Nvidia ने एक बार फिर Jensen Huang को कंपनी का प्रेसिडेंट, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और बोर्ड डायरेक्टर नियुक्त कर दिया है। कंपनी ने अपने पहले के फैसले को पलटते हुए उनका इस्तीफा स्वीकार करने का निर्णय वापस ले लिया है। हुआंग को लेकर चीन की कथित जासूसी गतिविधियों से संबंध और शादी के बाहर कई अफेयर्स की खबरें सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आया था।

कंपनी के बोर्ड ने हुआंग के साथ कई दौर की बातचीत के बाद उनकी वापसी पर सबकी सहमति से मुहर लगाई। बोर्ड का कहना है कि बातचीत के दौरान हुआंग ने सभी सवालों के जवाब स्पष्टता और ईमानदारी से दिए। साथ ही, बोर्ड ने उन्हें Nvidia की अगुवाई करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति माना।

Nvidia की ओर से जारी स्टेटमेंट के मुताबिक, जेनसन हुआंग की नई नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। कंपनी ने यह भी बताया कि इस फैसले पर पहुंचने से पहले अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से भी राय ली गई थी।

इस पूरे घटनाक्रम ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींचा है। जेनसन हुआंग की वापसी और कंपनी के यू-टर्न को लेकर इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। लोग इस मुद्दे पर तरह-तरह के रिएक्शंस और मज़ेदार पोस्ट शेयर कर रहे हैं। आइए ऐसे ही कुछ पोस्ट पर एक नज़र डालते हैं।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile