IND vs ENG 3rd T20I Free Live Streaming: फ्री में देखें पूरा मैच, JioCinema नहीं..इस ऐप ने दिया तोहफा, चेक करें डिटेल्स
IND vs ENG 3rd T20I Free Live Streaming: आज भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा T20 मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला सीरीज जीतने के लिहाज से भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है. पिछला मैच भारत ने शानदार मुकाबला करते हुए जीत लिया था. इस वजह से India vs England T-20 Series में भारत 2-0 से आगे है.
Surveyभारतीय टीम इस मुकाबले को भी जीतकर सीरीज को अपने नाम आज ही कर लेना चाहेगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में यह मैच राजकोट में खेला जाएगा. आपको बता दें कि दोनों टीम के बीच यह तीसरा मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. आप इस मैच को फ्री में लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं. इसकी पूरी डिटेल्स आपको बताते हैं.
Star Sports नेटवर्क पर देख पाएंगे पूरा मैच
IND vs ENG 3rd T20I की लाइव स्ट्रीमिंग के अलावा इस मैच को टीवी चैनल पर भी देखा जा सकता है. IND vs ENG 3rd T20I मैच को आप Star Sports के सभी नेटवर्क पर देख सकते हैं. यानी दर्शक अपनी पसंदीदा भाषा में इस मैच का मजा ले सकते हैं.
Star Sports के अलावा इस मैच को आप ऑनलाइन स्ट्रीम भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको पैसे खर्च करने भी जरूरत नहीं हैं. आपको बता दें कि IND vs ENG 3rd T20I की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema पर नहीं होने वाली है. इसस मुकाबले को देखने के लिए आपके पास Hotstar ऐप को होना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: ‘EMI नहीं, कैश में गिन दिया रुपया’..भिखारी ने खरीदा सवा लाख रुपये वाला iPhone, वीडियो वायरल
Hotstar ने दिया तोहफा
रिपोर्ट के अनुसार, IND vs ENG T20I सीरीज देखने के लिए Hotstar ने यूजर्स को तोहफा दिया है. फैन्स 240 मिनट तक प्रति महीने INDIA vs ENGLAND सीरीज को देख सकते हैं. अगर आपने अभी तक इसको लाइव स्ट्रीम नहीं किया है तो आप इस मुकाबले को पूरा देख सकते हैं.
HOTSTAR WILL ALLOW 240 MINUTES FREE FOR FANS PER MONTH DURING INDIA vs ENGLAND SERIES…!!! 🏆 pic.twitter.com/MTDccqrukh
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 11, 2025
इसके लिए आपको एक भी रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है. हालांकि, फ्री मिनट खत्म होने के बाद आपको इसका सब्सक्रिप्शन लेना होगा. लेकिन, अगर आपने इस मैच को अभी तक स्ट्रीम नहीं किया है तो आप आसानी से पूरा मैच फ्री में Hotstar पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: YouTube से पहली कमाई 45 हजार, अब लाखों में छाप रहे सचिन और सीमा हैदर, वीडियो पर आते हैं लाखों व्यूज
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile