यह टैबलेट 1.3GHz क्वाड-कोर ARM कॉर्टेक्स A7 प्रोसेसर और 1GB की रैम से लैस है. इसके साथ ही इसमें माली 400 MP GPU भी मौजूद है. यह टैबलेट 8GB की इंटरनल स्टोरेज से लैस है.
मोबाइल डिवाइसेस निर्माता कंपनी आईबॉल का नया टैबलेट को-मैट बिक्री के लिए ऑनलाइन उपलब्ध हो गया है. इस टैबलेट को Rs. 6,999 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है. अभी कुछ टाइम पहले ही इस टैबलेट को कंपनी की साइट पर भी लिस्ट किया गया था.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
अगर आईबॉल स्लाइड को-मैट टैबलेट के फीचर्स पर नज़र डालें तो इसमें 8-इंच की HD IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280×800 पिक्सल है. इस डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 188.68ppi है. यह टैबलेट 1.3GHz क्वाड-कोर ARM कॉर्टेक्स A7 प्रोसेसर और 1GB की रैम से लैस है. इसके साथ ही इसमें माली 400 MP GPU भी मौजूद है. यह टैबलेट 8GB की इंटरनल स्टोरेज से लैस है. माइक्रो-SD कार्ड के जरिये इसकी स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है.
इस टैबलेट में LED फ़्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस वाला रियर कैमरा भी मौजूद है, साथ ही इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. यह टैबलेट एंड्राइड 5.1 लोलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. यह टैबलेट 4300mAh की बैटरी से लैस है. कनेक्टिविटी के लिए इस टैबलेट में 3G, वाई-फाई 802.11 B/G/N, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ v4.0 और माइक्रो USB (OTG सपोर्ट के साथ) जैसे फीचर मौजूद हैं.