अपने फोन पर बार बार आने वाली कॉल्स से हो गए हैं परेशान, इन टिप्स से हल हो जायेगी आपकी समस्या

अपने फोन पर बार बार आने वाली कॉल्स से हो गए हैं परेशान, इन टिप्स से हल हो जायेगी आपकी समस्या
HIGHLIGHTS

क्या आप अपने मोबाइल नंबर पर आने वाला अनचाहे कॉल्स से परेशान हो गए हैं?

अगर हाँ तो आप अपनी इस समस्या को हल भी कर सकते हैं, आज हम आपको इसका हल बताने वाले हैं

हम आपको यहाँ कुछ टिप्स और ट्रिक्स के अलावा एक टेक गाइड देने वाले हैं जो आपकी इस समस्या को बड़ी आसानी से हल कर सकते हैं

आपके फ़ोन पर बहुत से स्पैम कॉल्स का सामना पूरे दिन ही करना पड़ता है, आपको बता देते है कि ये कॉल्स इतने निरंतर होते हैं कि आप एक दम परेशान हो जाते हैं, कभी कभी आप मीटिंग में या कहीं पर बैठे होते हैं, यानी अपने दोस्तों या अपने परिवार के लोगों के साथ समय बिता रहे होते हैं, तो उस समय भी आपको यह कॉल्स बड़े पैमाने पर परेशान करती हैं।हालाँकि अब क्या किया जाये कि यह कॉल्स आपको आये ही न? यह एक पड़ा प्रश्न है, अब अगर आप हमारी बात करेंगे तो आपको बता देते है कि Trai की ओर से DND सेवा को भी हमारे लिए लागू किया हुआ है, और इस सुविधा के बाद आपके फोन पर कोई कंपनी का नंबर आपको कॉल  नहीं कर सकता है। 

इसके अलावा आपको कोई भी कंपनी से जुड़ा या प्रमोशनल ऑफर नहीं आ सकता है। हालाँकि कई एप्स का इस्तेमाल करके भी इस बारे में पता लगा सकते हैं कि आपके पास आने वाला कॉल कहीं स्पैम कॉल तो नहीं है, लेकिन कई बार इन एप्स के माध्यम से आपके निजी डेटा के चोरी की बाते सामने आई हैं तो हम आपसे यही कहेंगे कि आप अपने फोन पर DND यानी Do Not Disturb की सेवा को शुरू कर लें, इससे आपकी एक बड़ी समस्या हल हो जाने वाली है। आइये अब जानते हैं कि आप अपने नंबर पर यह सेवा कैसे शुरू कर सकते हैं।

एयरटेल ग्राहक कैसे एक्टिवेट करें DND सेवा

  • इसके लिए आपको सबसे पहले एयरटेल के DND पेज पर जाना होगा। 
  • अब आपको रेड एयरटेल मोबाइल सेवा बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको यहाँ अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद आपको एक OTP मिलने वाला है, जो इसके लिए जरुरी है। 
  • अब आपको इस प्राप्त हुए OTP को जिसे आपके नंबर पर उपलब्ध कराया गया है। 
  • यहाँ दर्ज करना होगा, इसके बाद आपको सेलेक्ट स्टॉप ऑल पर क्लिक करके सबमिट के बटन को दबाना होगा। 

वोडाफोन ग्राहक कैसे एक्टिवेट करें DND सेवा

  • इसके लिए भी आपको सबसे पहले Vodafone के DND पेज पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको यहाँ अपनी जरुरी डिटेल्स जैसे अपना नंबर, आपका नाम, ईमेल आईडी दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको फुल DND ऑप्शन का चुनाव करके Yes बटन को दबाना होगा।
  • अब आपको यहाँ दिखाई दे रहे कोड को यहाँ ही दर्ज करना है, और इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है। 
  • ऐसा करने से आपके वोडाफोन मोबाइल नंबर पर DND सेवा लागू हो जाने वाली है।

Jio ग्राहक कैसे एक्टिवेट करें DND सेवा

  • अगर आप जियो के ग्राहक हैं, तो इसके लिए आपको अपने फोन में मायजियोऐप पर जाना होगा। 
  • इसके बाद आपको हैमबर्गर आइकॉन पर क्लिक करना होगा। 
  • यहाँ आपको मेनू में सेटिंग मिलने वाली है। 
  • यहाँ आपको DND का चुनाव करना होगा। इसके बाद आपको फुल DND पर क्लिक करना होगा।
  • और अंत में आपको इसे सबमिट बटन दबाकर पुख्ता कर देना है कि आप DND चाहते हैं। 
  • ऐसा करने से आपके जियो नंबर पर DND लागू हो जाने वाला है।

SMS या कॉल के माध्यम से कैसे एक्टिवेट करें DND

अगर आप कॉल या SMS के माध्यम से अपने नंबर पर DND सेवा को लागू करना चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि आप ऐसा बड़ी आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स का चुनाव करना होगा। 

कॉल करने के लिए आपको किसी भी मोबाइल फोन से 1909 डायल करना है, और इसके बाद IVR को फॉलो करते हुए आगे बढ़ना है, इसके बाद आपके नंबर पर DND सेवा लागू हो जाने वाली है। 

हालाँकि अगर आप SMS के माध्यम से DND सेवा को लागू करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक SMS DND FORMAT को फॉलो करते हुए अपने मोबाइल से कंपनी को एक sms भेजना होता है इसके लिए आपको अपने मोबाइल नंबर से Start 0 टाइप करके इसे 1909 पर भेज देना है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo